फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Festive Season amid Corona pandemic Health Ministry said even if necessary do not participate in public programs without full vaccination

सलाह: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- जरूरी हो तो भी पूर्ण टीकाकरण के बिना सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं हों शामिल

Fri, 03 Sep 2021 01:53 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 03 Sep 2021 01:53 AM IST
सार

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को एक बार फिर लापरवाही को लेकर किया आगाह, सतर्कता बरतने और घर में ही त्योहार मनाने की अपील

विज्ञापन
Festive Season amid Corona pandemic Health Ministry said even if necessary do not participate in public programs without full vaccination
कोरोना टीकाकरण केंद्र पर कतार में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी और तीसरी लहर की आशंका के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को एक बार फिर लापरवाही को लेकर आगाह किया है। त्योहारों, पर्वों को देखते हुए मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है, इसलिए त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ से बचना चाहिए। यदि सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होना आवश्यक हो तो पूर्ण टीकाकरण होना जरूरी चाहिए। अगर सावधानी नहीं बरती गई तो हालात खराब हो सकते हैं। साथ ही लोगों से टीका लगवाने और कोविड सम्मत व्यवहार करने की अपील की।

विज्ञापन


नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना का खतरा अभी बना हुआ है। हमारी लोगों से अपील है कि अभी मास्क हटाने का मौका नहीं आया है। त्योहारों को इस साल भी अलग तरीके से मनाना चाहिए। गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, ईद आदि परिवार के साथ घर पर ही मनाएं। बाजारों में खरीदारी और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल न होकर ही कोरोना से बचाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि हालात जितने हालात नियंत्रण में दिख रहे हैं, लापरवाही से खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन


दो माह में कोरोना के मामले सबसे अधिक
देश में बृहस्पतिवार को 47,092 नए मामलों के सामने आने के साथ पिछले दो महीने में कोविड-19 के सबसे अधिक मामले सामने आए। इन नए मामलों के सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,28,57,937 हो गई है। पिछली बार 63 दिन पहले (एक जुलाई को) रोजाना के सबसे अधिक 48,786 नए मामले आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 3,89,583 लोगों का उपचार चल रहा है। वहीं संक्रमण से 509 और लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 4,39,529 हो गई। कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को 81 लाख को लगा टीका
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण के अनुसार, बुधवार को 81.09 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगा। देश में अब तक टीकों की कुल 66.30 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

केरल समेत पांच राज्यों में ज्यादा मामले
केरल में एक लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं, जबकि चार राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 10 हजार से एक लाख के बीच सक्रिय मामले हैं। अन्य राज्यों में 10 हजार से कम सक्रिय मामले हैं। पिछले सप्ताह केरल में 69 फीसदी मामले मिले थे।


39 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक
मंत्रालय ने कहा कि देश के 39 जिलों में साप्ताहिक  कोरोना संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक है। ये सभी जिले केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में हैं। वहीं 38 जिलों में यह 5 और 10 प्रतिशत के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed