{"_id":"5ffe11bb8ebc3e2e5954a5f8","slug":"female-singer-accuses-maharashtra-minister-dhananjay-munde-of-misdeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे पर लगा दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे पर लगा दुष्कर्म का आरोप
Wed, 13 Jan 2021 04:55 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 13 Jan 2021 04:55 AM IST
विज्ञापन
गायिका ने शिकायत पत्र ( बाएं) जारी कर मंत्री धनंजय मुंडे (दाएं) पर कार्रवाई की मांग की
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पर एक गायिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने मुंबई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है। पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दयानंद बांगर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
गायिका युवती ने धनंजय मुंडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करने पर ट्वीट किया कि अब तक न तो पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है और न ही कोई कार्रवाई की है।
गायिका का आरोप है कि वह साल 1997 में अपनी बहन के घर इंदौर गई थी। तब वह 16-17 साल की थी। मुंडे की उनकी बहन करुणा शर्मा के साथ साल 1998 में प्रेम विवाह हुआ था। साल 2006 में जिस समय उसकी बहन डिलीवरी के लिए इंदौर गई थी उस वक्त वह घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
इसी दौरान धनंजय मुंडे रात में उसके घर पर आए और इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि धनंजय मुंडे लगातार उसे बॉलीवुड में लांच कराने का लालच देते रहे और यौन शोषण करते रहे।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले राज्य एनसीपी की युवा इकाई के अध्यक्ष महबूब शेख पर दुष्कर्म का आरोप लगा था। यह मामला अभी सुर्खियों में ही था कि एनसीपी नेता मुंडे भी दुष्कर्म के आरोप में घिर गए हैं।
दुष्कर्म का आरोप बेबुनियाद : मुंडे
युवती के आरोप के बाद धनंजय मुंडे ने सफाई देते हुए कहा कि दुष्कर्म का आरोप बेबुनियाद है। हालांकि उन्होंने गायिका की बहन से संबंध में होने की बात स्वीकार की है। मुंडे ने कहा कि साल 2003 से उसकी बड़ी बहन के साथ उनका संबंध है। यह मेरे परिवार, पत्नी और मित्रों को भी पता है। लेकिन गायिका महिला साल 2019 से पैसे की मांग कर मुझे ब्लैकमेल कर रही है। उसका भाई भी इसमें शामिल है।
नवंबर 2020 में उसकी बड़ी बहन करुणा शर्मा ने मेरे व्यक्तिगत जीवन से जुड़े पहलुओं को बदनाम करने की कोशिश की। इस मामले में हाईकोर्ट ने स्थगन आदेश दिया है और इससे संबंधित मामला कोर्ट में विचाराधीन है।