{"_id":"62f2aa4d0bdbd960791b25f3","slug":"female-professor-resigned-for-putting-photo-in-instagram-in-swimsuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: महिला प्रोफेसर को स्विमसूट में इंस्टाग्राम में फोटो डालना पड़ा भारी, देना पड़ा इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: महिला प्रोफेसर को स्विमसूट में इंस्टाग्राम में फोटो डालना पड़ा भारी, देना पड़ा इस्तीफा
Wed, 10 Aug 2022 12:11 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:11 AM IST
सार
जानकारी के मुताबिक एक अभिभावक ने अपने बेटे को मोबाइल पर प्रोफेसर की स्वीमिंग सूट पहनी तस्वीरें देखते हुए पकड़ा था। उनका बेटा विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
इंस्टाग्राम पर अपनी स्विमसूट पहने तस्वीरें पोस्ट करने करना एक महिला प्रोफेसर को भारी पड़ा गया, उन्हें नौकरी गंवानी पड़ी है। सेंट जेवियर्स यूनिर्सिटि, कोलकाता की एक सहायक प्रोफेसर को इस्तीफा देना पड़ा है। अंग्रेजी की सहायक महिला प्रोफेसर ने इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रबंधन को 99 करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने उनको इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया। जबकि प्रबंधन का कहना है कि इसे लेकर एक अभिभावक की ओर से शिकायत दर्जा कराए जाने के बाद उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एक अभिभावक ने अपने बेटे को मोबाइल पर प्रोफेसर की स्वीमिंग सूट पहनी तस्वीरें देखते हुए पकड़ा था। उनका बेटा विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन से इसकी शिकायत की। उन्होंने शिकायती पत्र में लिखा-'मैंने अपने बेटे को महिला प्रोफेसर की अश्लील तस्वीरें देखते हुए पकड़ा। एक महिला प्रोफेसर का इंटरनेट मीडिया पर अंतर्वस्त्र में तस्वीरें पोस्ट करना शर्मनाक है। एक अभिभावक के तौर पर मेरे लिए यह शर्मिंदगी से भरा है।
विज्ञापन