{"_id":"5e1b30028ebc3e87dd3c99c4","slug":"female-passenger-threatens-to-blow-up-with-bomb-air-asia-aircraft-returned","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला यात्री ने दी बम से उड़ाने की धमकी, वापस लौटा एयर एशिया का विमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महिला यात्री ने दी बम से उड़ाने की धमकी, वापस लौटा एयर एशिया का विमान
Sun, 12 Jan 2020 08:11 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 12 Jan 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर एशिया के एक विमान को बम की धमकी के चलते कोलकाता एयरपोर्ट वापस लौटना पड़ा। जानकारी के मुताबिक एक महिला यात्री ने धमकी दी कि उसके पास बम है, जिससे वह हवा में विमान को उड़ा देगी।
यह मामला शनिवार का है। विमान रात 9.57 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 114 यात्रियों को लेकर उड़ा था। एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि उड़ान भरने के कुछ मिनटों के बाद ही एक महिला ने केबिन क्रू की एक सदस्य को पर्ची दी और उससे कहा कि वह इसे पायलट को दे दे। नोट में लिखा हुआ था कि उसके शरीर से बम बंधा हुआ है और किसी भी पल वह विस्फोट कर सकती है।
विज्ञापन
इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को इस बारे में सूचना दी। एटीसी ने पायलट को विमान वापस लाने का निर्देश दिया। अधिकारी ने बताया, 'एटीसी ने उस समय पूरी तरह से इमरजेंसी लागू कर दी थी। जैसे ही विमान एयरपोर्ट पर उतरा, उसे रात 11.46 मिनट पर एक खाली जगह पर ले जाया गया।'
सीआईएसएफ ने यात्री को हिरासत में ले लिया। हालांकि गहन जांच के बाद उसके पास से कोई बम बरामद नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक करीब 25 साल की युवती का नाम मोहिनी मंडल है। वह साल्ट लेक की रहने वाली है।
पुलिस ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर उसकी मेडिकल जांच की गई, जिसमें पाया गया कि वह नशे में थी। मामले की जांच शुरू हो गई है। इस संबंध में युवती के परिजनों से भी बात की जा रही है कि आखिर वह मुंबई क्यों जा रही थी। शुरुआती जांच में पता चला कि युवती वापस कोलकाता लौटना चाहती थी, इसलिए उसने यह चाल चली।
विज्ञापन
Air Asia: Air Asia flight operating from Kolkata to Mumbai made mid-air turn back for precautionary landing after a passenger reported carrying explosives&warned of dire consequences. Air Asia India operations coordinated with Kolkata ATC to initiate immediate landing in Kolkata. pic.twitter.com/HDBbJ837sF
— ANI (@ANI) January 12, 2020विज्ञापन