फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Female doctor murder case BJP protest demads mamata banerjee to resign news in hindi

Bengal: महिला डॉक्टर की मौत के मामले में भाजपा ने राज्य सरकार की आलोचना की, ममता बनर्जी से इस्तीफा देने को कहा

Wed, 21 Aug 2024 02:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 21 Aug 2024 02:40 PM IST
सार

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने भी ममता सरकार को लेकर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि वो ममता बनर्जी जो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं, गृह मंत्री हैं, स्वास्थ्य मंत्री हैं, पुलिस मंत्री हैं वो खुद ही अपनी सरकार के खिलाफ रास्ते पर खड़ी हो गईं।

विज्ञापन
Female doctor murder case BJP protest demads mamata banerjee to resign news in hindi
सुकांत मजूमदार, लॉकेट चटर्जी - फोटो : ANI (Video Grab)

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एर प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से धुष्कर्म और हत्या के मामले ने अब राजनीतिक रुख ले लिया है। डॉक्टरों के साथ भाजपा के नेता भी सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। बंगाल में विपक्षी पार्टी भाजपा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग कर रही है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और लॉकेट चटर्जी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस मामले में ममता सरकार की तीखी आलोचना की। भाजपा ने ममता बनर्जी से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की भी मांग की।
विज्ञापन

 
बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, "कल सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने यह साबित कर दिया कि उन्हें ममता बनर्जी की सरकार पर भरोसा नहीं है और पुलिस कमिश्नर को तुरंत हटाया जाना चाहिए। ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य में एक के बाद एक महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। इसस साबित होता है कि ममता बनर्जी का प्रशासन पर कंट्रोल नहीं है, इसलिए हमारी यह मांग है कि उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। हम पांच सितंबर तक प्रदर्शन करेंगे।"
विज्ञापन


भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने भी ममता सरकार को लेकर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल और पूरा देश न्याय मांग रहा है। अगर ममता बनर्जी न्याय नहीं दिला सकती है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। वो ममता बनर्जी जो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं, गृह मंत्री हैं, स्वास्थ्य मंत्री हैं, पुलिस मंत्री हैं वो खुद ही अपनी सरकार के खिलाफ रास्ते पर खड़ी हो गईं। हम चाहते हैं कि वे(ममता बनर्जी) न्याय दें नहीं तो इस्तीफा दें।"
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed