फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Female company director arrested from Goa for cheating rs 250 crores

250 करोड़ की ठगी में कंपनी की महिला निदेशक गोवा से गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2020 03:39 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 13 Oct 2020 03:39 AM IST
सार

  • - 900 लोगों से ठगी करने की आरोपी को ईओडब्ल्यू ने किया गिरफ्तार
  • - ट्रांजिट रिमांड ला रहे दिल्ली, तीन करोड़ रुपये और 60 नई कारें जब्त

विज्ञापन
Female company director arrested from Goa for cheating rs 250 crores
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने ढाई सौ करोड़ की ठगी के मामले में एसएमपी इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड (हेलो टैक्सी) की महिला निदेशक को दक्षिणी गोवा से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एप आधारित टैक्सी सर्विस कंपनी में निवेश का झांसा देकर 900 से ज्यादा लोगों से ठगी करने के मामले में महिला आरोपी के खिलाफ दिल्ली ही नहीं, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन



पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ला रही है। ईओडब्ल्यू ने कंपनी के खाते में मिले 3.27 करोड़ रुपये और 60 नई कारों को नोएडा में सीज कर दिया है। आरोपी महिला की पहचान उजागर नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू के ज्वाइंट सीपी ओपी मिश्रा के मुताबिक, महिला निदेशक और कंपनी पदाधिकारियों के खिलाफ पीड़ित धर्मेंद्र ने जालसाजी की शिकायत की थी। निदेशक की सहयोगी सरोज महापात्रा, राजेश महतो, सुंदर भाटी और हरीश भाटी ने सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी की थी।

इन्होंने लोगों को कंपनी में निवेश के नाम पर प्रति माह 200 गुना मुनाफा देने का झांसा दिया था। रकम हड़पने के बाद लोगों को न तो ब्याज मिला और न मूल राशि।

कंपनी ने दिल्ली के रोहिणी, यूपी के गाजियाबाद स्थित साहिबाबाद में कार्यालय खोला था। जांच में पता चला कि कंपनी अवैध तरीके से चलाई जा रही थी, जिसकी जांच सेबी भी कर रही थी। इस मामले में कंपनी के एक निदेशक राजेश महतो को 23 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

झांसा देने के लिए पांच सितारा होटल में होती थी बैठक
आरोपी पांच सितारा होटलों में बैठक और सेमिनार करते थे। ऐसा दिखाकर लोगों को कंपनी में निवेश के लिए प्रेरित किया जाता था। केस दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में महिला निदेशक को भगोड़ा घोषित किया गया था। उसे पुलिस ने शनिवार को दक्षिण गोवा के एक रिसोर्ट गिरफ्तार किया।

आरोपी महिला निदेशक के मोबाइल नंबर को ईओडब्ल्यू टीम लगातार ट्रेेस कर रही थी। एक सप्ताह पहले वह चेन्नई होते हुए सड़क मार्ग से हैदराबाद गई थी, जहां उसने महंगी कार खरीदी। उसी कार से वह गोवा पहुंची। पूछताछ में उसने जालसाजी की रकम से ही कार खरीदने की बात स्वीकार की है।


पुलिस उसके क्रेडिट कार्ड का भी ब्योरा लगातार खंगाल रही थी, क्योंकि ऑनलाइन खरीदारी कर रही थी। इससे उसकी लोकेशन पता करने में मदद मिली।

ऐसी कंपनी लगाती थी चपत
हेलो टैक्सी मल्टी लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) योजना चलाती थी। इसमें निवेशकों को बड़ा लाभ देने का दावा किया जाता था। शुरुआत में कंपनी ने 1000 रुपये लगाने वालों को 10 हजार रुपये तक की रकम दी थी। इतनी रकम पाने के बाद हर कोई निवेश करने पहुंच जाता था। इस तरह कंपनी सैकड़ों लोगों से मोटी रकम ऐंठने के बाद फरार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed