फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fearful of meeting PM Narendra Modi and Xi Jinping Pakistan trended #Modigoback on Twitter

पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात से बौखलाया पाक, ट्विटर पर रची साजिश

Fri, 11 Oct 2019 07:06 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 11 Oct 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
Fearful of meeting PM Narendra Modi and Xi Jinping Pakistan trended #Modigoback on Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की दूसरी अनौपचारिक मुलाकात तमिलनाडु के महाबलीपुरम में जारी है। दोनों नेताओं की मुलाकात से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इसी को लेकर पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत सामने आई है। पाकिस्तान पीएम मोदी के खिलाफ ट्विटर पर हैशटैग मोदीगोबैक को ट्रेंड करा रहा है। 

विज्ञापन


अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसमें पीएम मोदी के खिलाफ ज्यादातर ट्वीट पाकिस्तान से किए गए हैं। मोदी सरकार के सूत्रों ने पाकिस्तान के इन ट्विटर अकाउंट्स को भी जारी किया है। शुक्रवार सुबह से ही पीएम मोदी के खिलाफ लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पाकिस्तान लगातार इस तरह की हरकतें कर रहा है। कश्मीर मुद्दे पर पूरी दुनिया से निराशा हाथ लगने के बाद अकेले चीन ने पाक का साथ दिया था। चीन के भी साथ छोड़ने के डर से पाकिस्तान ट्विटर पर अपनी बौखलाहट जाहिर कर रहा है। 

पाकिस्तान को डर सता रहा है कि कहीं पीएम मोदी से मिलने के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग कश्मीर को लेकर अपना रुख ना बदल दें। ट्वीटर पर हैशटैग मोदीगोबैक ट्रेंड कराने के बाद भी पीएम मोदी और जिनपिंग की मुलाकात दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed