फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fear of CBI led naveen patnayak to support NDA in deputy chairman election,congress alleged

सीबीआई के डर से नवीन पटनायक ने उपसभापति के चुनाव में राजग को दिया समर्थन,कांग्रेस ने लगाया आरोप

Thu, 09 Aug 2018 06:00 PM IST
भाषा
भाषा Updated Thu, 09 Aug 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
fear of CBI led naveen patnayak to support NDA in deputy chairman election,congress alleged
नवीन पटनायक
 
विज्ञापन

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति(ओपीसीसी) ने आज आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपनी पार्टी के ‘गलत कार्यों’ का खुलासा करने से सीबीआई को रोकने के लिए राज्यसभा के उपसभापति के चुनाव में राजग के प्रत्याशी का समर्थन करके ओडिशा के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। ओपीसीसी अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने टि्वटर पोस्ट पर आरोप लगाया, ‘बीजद का राज्यसभा के उपसभापति के चुनाव में राजग प्रत्याशी का समर्थन करना हैरान करने वाला नहीं है। यह बीजद के कारनामों का खुलासा करने से सीबीआई को रोकने की कोशिश है।’

निरंजन ने आगे दावा किया कि मुख्यमंत्री का कदम भाजपा और बीजद के बीच समझौते के बारे में बातचीत प्रतीत होता है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘यह भाजपा और बीजद के बीच सीटों के बंटवारे पर चल रही चर्चाओं की अफवाहों को बल देता है।’ उन्होंने कहा, ‘बीजद, भाजपा और कांग्रेस दोनों से समान दूरी बनाए रखने का झूठा दावा करके कई वर्षों से ओडिशा के लोगों को धोखा दे रही है। लेकिन अब उसका असली चरित्र सामने आ गया है।’

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि नवीन पटनायक हमेशा पूर्ववर्ती संप्रग सरकार और भाजपा नीत राजग सरकार पर राज्य को नजरंअदाज करने का आरोप लगाया है और इस तरह ये ओडिशा की 4.35 करोड़ जनता को भ्रमित करते रहे हैं। कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री मोदी सरकार की निंदा करते हैं और दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने बड़ी चालाकी से नोटबंदी, जीएसटी लागू करने, राष्ट्रपति चुनाव और लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव साथ कराने जैसे ज्यादातर मुद्दों पर भाजपा का समर्थन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘अब नवीन पटनायक ने राज्यसभा के उपसभापति पद के चुनाव में एक फोन कॉल के बाद राजग प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा करके अपने आप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वफादार साबित कर दिया है।’ निरंजन ने आरोप लगाया कि गिरगिट की तरह रंग बदलकर बीजद प्रमुख हमेशा अपने निहित स्वार्थों के लिए राज्य के हितों का बलिदान देते रहे हैं। 


बहरहाल, बीजद ने अपने फैसले पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनकी पार्टी और जदयू के बीच विचारधारा संबंधी समानताएं हैं और राजग के निर्वाचित प्रत्याशी हरिवंश नारायण सिंह जदयू के हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed