फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FCRA licence for Mother Teresa's Missionaries of Charity was reinstated

मिशनरीज ऑफ चैरिटी: मदर टेरेसा के संगठन को फिर से मिला एफसीआरए लाइसेंस, दो सप्ताह बाद हुआ बहाल

Sat, 08 Jan 2022 11:25 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 08 Jan 2022 11:25 AM IST
सार

मिशनरीज ऑफ चैरिटी के लाइसेंस को रद्द करने के बाद टीएमसी नेता ममता बनर्जी, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक समेत कई नेताओं ने गृह मंत्रालय के इस फैसले का विरोध किया था। 

विज्ञापन
FCRA licence for Mother Teresa's Missionaries of Charity was reinstated
मदर टेरेसा - फोटो : Facebook/The New Vision

विस्तार

मदर टेरेसा के मिशनरीज ऑफ चैरिटी के लिए एफसीआरए लाइसेंस को शनिवार को फिर से बहाल कर दिया गया है। विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम(एफसीआरए) की वेबसाइट के अनुसार, गृह मंत्रालय की ओर से लाइसेंस के नवीनीकरण को अस्वीकार करने के दो सप्ताह बाद उसे बहाल किया गया है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक सरकार की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 

विज्ञापन

इससे पहल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एफसीआरए के तहत गैर सरकारी संगठनों को जारी पंजीकरण प्रमाणपत्रों की वैधता को अगले साल मार्च तक बढ़ा दिया था। सरकार की ओर से जारी एक नोटिस के मुताबिक, इस वैधता का लाभ मिशनरीज ऑफ चैरिटी जैसे संगठनों को नहीं मिलना था। हालांकि, अब उसकी वैधता को फिर से बहाल किया गया है।  
विज्ञापन


टीएमसी सांसद ने की थी आलोचना 
गृह मंत्रालय की ओर से लाइसेंस का नवीनीकरण न करने पर टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सरकार की आलोचना की थी। लाइसेंस बहाल होने के बाद उन्होंने ट्वीट किया कि मदर टेरेसा के मिशनरीज ऑफ चैरिटी को एफसीआरए पंजीकरण वापस मिल गया है। आगे लिखा कि प्यार की शक्ति 56 इंच की शक्ति से ज्यादा मजबूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed