फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Father thrown 40 days old girl in river in Thiruvallam,Kerala

केरलः नामकरण के बाद पिता ने 40 दिन की बच्ची को नदी में फेंका, हुई दर्दनाक मौत

Fri, 25 Sep 2020 07:03 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरूवल्लम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरूवल्लम Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 25 Sep 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Father thrown 40 days old girl in river in Thiruvallam,Kerala
सांकेतिक तस्वीर

केरल के तिरूवल्लम के पचल्लूर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने नामकरण संस्कार के कुछ ही घंटे बाद अपनी बेटी को नदी में फेंक दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह बच्ची का शव बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार बच्ची का नामकरण संस्कार गुरुवार की सुबह किया गया था । उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता उन्नीकृष्णन (26) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है । वह बिजली का काम करते हैं ।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता पिता के बीच कोई विवाद था । महिला के रिश्तेदारों ने बताया कि आरोपी पिता महिला पर इस बात के लिए दबाव बना रहा था कि शाम में वह बच्ची को अपनी मां के पास ले जाएगा । इसके बाद बच्ची की मां राजी हो गई और बच्ची को पिता के साथ जाने दिया। उन्होंने बताया कि जब वह व्यक्ति कुछ समय बाद नहीं लौटा तो मां ने इस बारे में थाने में शिकायत दर्ज करवाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों ने आरोपी को नदी के निकट घूमते देखा, इसके बाद पुलिस ने तलाश अभियान चलाया और शुक्रवार सुबह बच्ची का शव बरामद कर लिया गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed