फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   father-son duo ran away without paying bills in five-star hotels caught in mumbai

पांच सितारा होटलों में खाने के शौकीन बाप-बेटे पुलिस की गिरफ्त में, बिना बिल चुकाए भाग जाते थे

Tue, 15 Jan 2019 10:04 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अजय सिंह Updated Tue, 15 Jan 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
father-son duo ran away without paying bills in five-star hotels caught in mumbai
क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
मुंबई के पांच सितारा होटलों में पेट-पूजा कर अकसर बिना पैसा दिए रफ्फूचक्कर हो जानेवाले बाप-बेटे आखिरकार पुलिस की गिरफ्तर में आ गए। कई फाइव स्टार होटलों को चूना लगा चुके ये दोनों शनिवार को उस वक्त पकड़े गए जब ताज विवांता प्रेजिडेंट होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को मौके पर बुलाया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी सुहास नेरलेकर (57) और उनका बेटा स्वप्निल (32) ने कांदीवली ईस्ट में रहते हैं। मुंबई की कफ परेड पुलिस ने पिता-पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। ताज होटल की तरफ से इस सिलसिले में दी गई दो शिकायतों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। एक शिकायत विवांता प्रेजिडेंट और दूसरी शिकायत ताजमहल पैलेस की तरफ से दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन

इस तरह करते थे चार सौ बीसी

सुहास और स्वप्निल खुद को कारोबारी बताकर होटल की बुकिंग करते थे और होटल की कार से पिक-अप सुविधा लेते थे। होटल पहुंचने के बाद वे चेक-इन की बजाए थका होने का बहाना बनाकर रूम में जाने से पहले होटल के रेस्तरां में खाना खाने पहुंच जाते। भर पेट भोजन के बाद वे बिना बिल चुकाए वहां से नौ दो ग्यारह हो जाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे धरे गए

शनिवार को दोनों खुद को कारोबारी बताकर ताज विवांता होटल पहुंचे थे। होटल की कार से पहुंचने के बाद दोनों ने एक साथ डिनर किया। आठ हजार से ज्यादा का बिल बना तो वहां से भागने की तैयारी करने लगे। इसी बीच होटल के स्टाफ ने दोनों को रोक लिया। दोनों स्टाफ का ध्यान हटाते हुए वहां से जाने की कोशिश कर रहे थे। तभी स्टाफ ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने उन दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि उनके पास पैसा नहीं था और वे होटल को धोखा देने की तैयारी कर रहे थे। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ताज ग्रुप के होटलों को बनाते थे निशाना

कफ परेड पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई है और बाप-बेटे को धारा 420 (धोखाधड़ी) समेत आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी इसी तरीके से कोलाबा के ताजमहल पैलेस में 32,000 रुपये का डिनर करने के बाद बिल भुगतान किए बगैर फरार हो गए थे। 


विवांता की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद ताजमहल पैलेस ने भी कोलाबा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी थी। पुलिस का कहना है कि वे इनका आपराधिक इतिहास खंगाल रहे हैं। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने ताज समूह के अन्य होटलों में भी ऐसा किया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed