Bengaluru: अतिक्रमण दस्ते से भिड़े बाप-बेटे, जेसीबी को पेट्रोल छिड़ककर फूंका, दोनों गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, येलहंका तहसीलदार के नेतृत्व में आज अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया था। इस दौरान शिवकोटे गांव का एक व्यक्ति बचेगौड़ा और उसका बेटा चेतन राजस्व अधिकारियों से भिड़ गया। दोनों ने अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू में अतिक्रमण विरोधी दस्ते की गांव के दो लोगों से झड़प हो गई। इस दौरान दोनों युवकों ने जेसीबी के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। राजस्व अधिकारी की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना बंगलूरू के येलहंका तहसील की है।
जेसीबी ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, येलहंका तहसीलदार के नेतृत्व में आज अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया था। इस दौरान शिवकोटे गांव का एक व्यक्ति बचेगौड़ा और उसका बेटा चेतन राजस्व अधिकारियों से भिड़ गया। दोनों ने अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। अधिकारियों से भिड़ने के बाद वे दस्ते में शामिल जेसीबी पर टूट पड़े। उन्होंने जेसीबी पर पेट्रोल छिड़क दिया और जेसीबी को जला दिया। गनीमत रही की जेसीबी ड्राइवर समय पर बाहर कूद गया और उसकी जान बच गई।
नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण
अधिकारियों के मुताबिक, बचेगौड़ा को पहले ही नोटिस दिया जा चुका था। नोटिस में उनसे अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। लेकिन उसने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया। इसी वजह से आज हम अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान पूरा बवाल हुआ। हमने पुलिस से आरोपियों की शिकायत की।
हत्या के प्रयास में दर्ज मामला
पुलिस सूत्रों की मानें तो राजस्व अधिकारियों की शिकायत पर बचेगौड़ा और उसके बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास और कर्नाटक भूमि राजस्व अधिनियम, 1964 सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।