फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Father set fire to son by pouring thinner, he kept running in the streets to save himself

दिल दहलाने वाला मामला: पिता ने थिनर डालकर बेटे को लगाई आग, खुद को बचाने के लिए गलियों में भागता रहा

Fri, 08 Apr 2022 08:37 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Amit Mandal Updated Fri, 08 Apr 2022 08:37 PM IST
सार

बेंगलुरु पुलिस के अनुसार पिता सुरेंद्र जैन (55) ने अपने 25 साल के बेटे अर्पित को जला कर मार दिया। वह इस बात से नाराज था कि बेटा 1 करोड़ रुपये का सही हिसाब नहीं दे पाया। 

विज्ञापन
Father set fire to son by pouring thinner, he kept running in the streets to save himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेंगलुरु में एक पिता द्वारा बेटे को आग लगाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस पिता ने अपने बेटे को इसलिए आग लगा दी क्योंकि बेटा डेढ़ करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया। इस पर गुस्साए बाप ने बेटे पर थिनर उड़ेला फिर आग लगा दी। इस घटना में बुरी तरह झुलसे बेटे की गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पिता का बिजनेस संभालता था अर्पित
मामला सात दिन पहले का है। यह परिवार राजस्थान का रहने वाला है। बेंगलुरु पुलिस के अनुसार पिता सुरेंद्र जैन (55) ने अपने 25 साल के बेटे अर्पित को जला कर मार दिया। सुरेंद्र का कंस्ट्रक्शन और फैब्रिक का काम है। वह बेंगलुरु शहर (नॉर्थ) के चामराजपेट क्षेत्र के आजाद इलाके में रहते हैं। अर्पित ही पिता का बिजनेस संभालता था। सुरेंद्र को बिजनेस में डेढ़ करोड़ का हिसाब नहीं मिल रहा था। उसने इस बारे में अर्पित से पूछा तो वह सही जवाब नहीं दे पाया। इस बात को लेकर दोनों में बहस भी हुई थी। 
विज्ञापन


बहसबाजी के दौरान बेटे से नाराज सुरेंद्र ने उस पर थिनर उड़ेल दिया। इस पर अर्पित घबरा कर गोदाम से बाहर आ गया। पीछे आ रहे पिता ने एक माचिस जलाकर उसकी ओर फेंकी, लेकिन वह बच गया। सुरेंद्र  ने दूसरी बार माचिस फेंकी को अर्पित के कपड़ों ने तुरंत आग पकड़ ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गलियों में दौड़ता रहा अर्पित 
अर्पित अपने आप को बचाने के लिए कॉलोनी की गलियों में दौड़ता रहा। आग की लपटों में घिरा वह तड़पता रहा और खुद को बचाने की पूरी कोशिश की। आसपास के लोगों ने उसे बचाया और आग बुझाई। लेकिन, बुरी तरह झुलस गया था। इस हादसे में अर्पित बुरी तरह झुलस गया था और सात दिन तक उसका इलाज चला। गुरुवार को उसने विक्टोरिया हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।


घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है। सुरेंद्र जैन  ने बताया कि वह राजस्थान से है। चार पीढ़ियों से उनका परिवार बेंगलुरु ही रहता है। बताया कि उसके पूर्वज पाली-सिरोही के रहने वाले थे। सुरेंद्र का कहना है कि यह सब गुस्से में हो गया। बेटे अर्पित को समझा रहा था और अचानक यह हादसा हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed