फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   father lodges complaint of missing young man skeleton on roof of house during investigation

पिता ने दर्ज कराई जवान बेटे के गायब होने की शिकायत, घर की छत पर मिला कंकाल

Sat, 12 Dec 2020 12:48 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 12 Dec 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
father lodges complaint of missing young man skeleton on roof of house during investigation
मानव कंकाल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में 25 साल के युवक का कंकाल उसके घर की छत पर मिला है। हैरान करने वाली बात यह है कि उसके पिता ने जवान बेटे के गायब होने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने युवक को ढूंढने की कोशिश की तो उसका कंकाल छत पर नजर आया। 

विज्ञापन


पुलिस चकरघिन्नी हो गई
कंकाल देख चकरघिन्नी हुई पुलिस ने मृत युवक के पिता अनिल कुमार महेंसरिया की ओर से दायर शिकायत की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि महेंसरिया की पत्नी गीता ने साल्ट लेक स्थित घर छोड़ दिया था और पिछले साल ही अपने तीनों बच्चों के साथ पास के राजारहाट में रहने चली गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अक्तूबर में महेंसरिया को पता चला कि उसकी पत्नी और तीनों बच्चे रांची चले गए थे और नाना-नानी के घर रह रहे हैं।
विज्ञापन


पत्नी पर जताया शक
इसके बाद से अपने बेटे के बारे में पिता को कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने गुरुवार सुबह बिधाननगर पूर्व पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और अपने बेटे अर्जुन के गायब होने के पीछे अपनी पत्नी की भूमिका पर शक जताया। जांच अधिकारी ने कहा कि महेंसरिया को शक था कि उसकी पत्नी ने अर्जुन का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंसरिया ने पत्नी पर बेटे की हत्या का आरोप भी लगाया। पुलिस ने कंकाल को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि ये कंकाल अर्जुन का ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed