{"_id":"686e36ccf0dadeadd30d2edd","slug":"fatf-report-reinforces-india-position-on-state-sponsored-terrorism-setback-for-pakistan-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"FATF: भारत की बड़ी जीत, एफएटीएफ ने पहली बार मानी राज्य प्रायोजित आतंकवाद की बात; पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
FATF: भारत की बड़ी जीत, एफएटीएफ ने पहली बार मानी राज्य प्रायोजित आतंकवाद की बात; पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किल
Wed, 09 Jul 2025 03:26 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 09 Jul 2025 03:26 PM IST
सार
राज्य प्रायोजित आतंकवाद का मतलब है कि आतंकी संगठनों और आतंकी घटनाओं को वित्तपोषित करना किसी देश की राष्ट्रीय नीति हो। भारत, पाकिस्तान पर राज्य प्रायोजित आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाता आया है।
विज्ञापन
Indian Army
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद वित्तपोषण की निगरानी करने वाली संस्था FATF (Financial Action Task Force) ने पहली बार राज्य प्रायोजित आतंकवाद की बात को स्वीकार किया है और अपनी ताजा रिपोर्ट में इसका जिक्र किया है। एफएटीएफ का कहना है कि राज्य प्रायोजित आतंकवाद वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। गौरतलब है कि भारत लंबे अर्से से राज्य प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा वैश्विक मंच पर उठाता रहा है और इसके खिलाफ कार्रवाई का आह्वान करता रहा है। अब एफएटीएफ द्वारा भी राज्य प्रयोजित आतंकवाद को बड़ा खतरा मानना भारत की बड़ी जीत है। वहीं इससे पाकिस्तान की परेशानी बढ़नी तय है।
आतंकी संगठनों के फंडिंग पैटर्न का भी रिपोर्ट में जिक्र
राज्य प्रायोजित आतंकवाद का मतलब है कि आतंकी संगठनों और आतंकी घटनाओं को वित्तपोषित करना किसी देश की राष्ट्रीय नीति हो। भारत, पाकिस्तान पर राज्य प्रायोजित आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाता आया है। अब एफएटीएफ ने अपनी जुलाई 2025 की 'कॉम्प्रिहेंसिव अपडेट ऑन टेरेरिस्ट फाइनेंसिंग रिस्क' रिपोर्ट में पहली बार राज्य प्रायोजित आतंकवाद की बात स्वीकार की है। एफएटीएफ की रिपोर्ट में पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद के फंडिंग पैटर्न का भी जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा भारत में हमले के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से सामान खरीदा गया।
ये भी पढ़ें- NIA: आतंकी साजिश मामले में एनआईए का एक्शन, तीन लोगों को किया गिरफ्तार; लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने का आरोप
विज्ञापन
सरकारों को दी गई चेतावनी
एफएटीएफ ने पुलवामा आतंकी हमले का भी जिक्र किया और बताया कि पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट से विस्फोटक खऱीदा गया। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि साल 2022 में यूपी के गोरखनाथ मंदिर पर हुए हमले में हमलावर को ऑनलाइन मनी ट्रांसफर प्लेटफॉर्म PayPal के जरिए भुगतान किया गया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बहुत से देशों में आतंकवाद की फंडिंग को समझने और रोकने की क्षमता में अब भी बड़ी कमियां हैं, और अगर इन्हें समय पर ठीक नहीं किया गया तो आतंकी संगठन मौजूदा कमजोरियों का फायदा उठाते रहेंगे। आतंकी संगठन अंतरराष्ट्रीय फाइनेंशियल सिस्टम का इस्तेमाल अपनी गतिविधियों को जारी रखने और हमले करने के लिए करते हैं। FATF ने दुनियाभर की सरकारों और डिजिटल कंपनियों को चेतावनी दी है कि वे इन प्लेटफॉर्म्स के दुरुपयोग को रोकने के लिए ठोस उपाय करें, क्योंकि ये अब आतंकी संगठनों के लिए एक नया जरिया बनते जा रहे हैं।