फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Fat tax' for junk food proposed in Kerala budget

केरल में अब लगेगा फैट टैक्स, जानिए कैसे

Fri, 08 Jul 2016 08:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Jul 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
'Fat tax' for junk food proposed in Kerala budget
केरल के वित्त मंत्री टीएम थॉमस आईजैक

केरल की सीपीआई (एम) सरकार ने अपनी आय बढ़ाने के लिए 'फैट टैक्स' का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव केरल के बजट में रखा गया है। प्रस्ताव के मुताबिक 14.5 % फैट टैक्स बर्गर, पिज्जा और अन्य जंक फूड्स पर लगाए जाएंगे। साथ ही साथ बजट में 10 साल पूरा कर चुकी गाड़ियों पर ग्रीन टैक्स का प्रस्ताव रखा गया है।

विज्ञापन


केरल के वित्त मंत्री टीएम थॉमस आईजैक ने 2016-17 का बजट पेश करते हुए कहा कि केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड के माध्यम से बाहर से संसाधनों को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सेबी और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा स्वीकृत किए गए स्कीमों को भी प्रयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन


बताया गया कि जंक फूड कल्चर में कमी लाने के लिए बर्गर, पिज्जा और पास्ता सहित अन्य जंक फूड्स पर 14.5% का फैट टैक्स लगाया गया है। देश में यह पहली तरह की पहल है जिसके माध्यम से सरकार ने 10 करोड़ रुपए की आय का टार्गेट रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह टैक्स सभी ब्रांडेड रेस्तरां में लगाया जाएगा। थॉमस ने कि तमाम वजहों के चलते वित्तीय संकट से जूझ रहे राज्य के लिए बजट में 12,000 करोड़ रुपए के 'मंदी विरोध पैकेज' का प्रस्ताव भी रखा गया है। इसकी मदद से राज्य में सड़क, पुल और आईटी पार्क बनाए जाने की योजना है।

थॉमस ने पूर्व की कांग्रेस यूडीएफ सरकार पर आरोप भी लगाया कि उनकी कार्यकाल में टैक्स कलेक्शन बहुत ही धीमा था।

Published By Rahul Sankrityayan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed