फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fastest growing black hole universe swallowing sun everyday

Universe: हर रोज एक सूर्य निगल रहा ब्रह्मांड में सबसे तेजी से बढ़ता ब्लैकहोल, सूरज से 1700 करोड़ गुना भारी

Wed, 21 Feb 2024 06:28 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 21 Feb 2024 06:28 AM IST
सार

एएनयू के एसोसिएट प्रोफेसर क्रिश्चियन वोल्फ कहते हैं कि चूंकि हर रोज इसमें एक बड़ा तारा समा रहा है, जिसकी वजह से इसके इवेंट होराइजन क्षेत्र में भारी मात्रा में प्रकाश और ऊष्मा का उत्सर्जन हो रहा है।

विज्ञापन
fastest growing black hole universe swallowing sun everyday
black hole

विस्तार

खगोल विज्ञानियों ने ब्रह्मांड का सबसे चमकीला ब्लैकहोल खोजा है। द ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी (एएनयू) के शोधकर्ताओं के मुताबिक यह ब्लैकहोल हर रोज एक सूरज जैसे तारे को निगल रहा है, जिसकी वजह से इसका आकार अब तक के ज्ञात ब्लैकहोल की तुलना में सबसे तेजी से बढ़ रहा है। अगर द्रव्यमान के लिहाज से देखें, तो यह ब्लैकहोल 1,700 करोड़ सूर्यों से भी भारी है। जबकि, सूर्य की तुलना में 500 लाख करोड़ गुना ज्यादा चमकीला है।

विज्ञापन

एएनयू के एसोसिएट प्रोफेसर क्रिश्चियन वोल्फ कहते हैं कि चूंकि हर रोज इसमें एक बड़ा तारा समा रहा है, जिसकी वजह से इसके इवेंट होराइजन क्षेत्र में भारी मात्रा में प्रकाश और ऊष्मा का उत्सर्जन हो रहा है। अध्ययन के सह-लेखक प्रो. क्रिस्टोफर ओंकेन कहते हैं कि समय और अंतरिक्ष में ब्लैकहोल ऐसे क्षेत्र को कहा जाता है, जहां गुरुत्व बल इतना ज्यादा होता है कि वहां से कुछ भी लौट नहीं सकता, यहां तक प्रकाश भी इससे नहीं गुजर सकता है।

विज्ञापन

प्रो. वोल्फ ने बताया कि इस ब्लैकहोल को सबसे पहले न्यू साउथ वेल्स में कूनाबारब्रान स्थित एएनयू के 2.3 मीटर के टेलीस्कोप से देखा गया। बाद में चिली स्थित यूरोपीयन स्पेस एजेंसी के टेलीस्कोप को इसकी तरफ घुमाया गया। इसे खोजने वाले दल में शामिल यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न की प्रोफेसर रैचल वेबस्टर कहती हैं कि यह पृथ्वी से करीब 1,200 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed