फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farooq Devdiwala a close aide to Dawood Ibrahim was killed allegedly conspiring against boss

दाऊद इब्राहिम के करीबी की हत्या, बॉस के खिलाफ बना रहा था प्लान

Tue, 15 Jan 2019 10:18 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 15 Jan 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Farooq Devdiwala a close aide to Dawood Ibrahim was killed allegedly conspiring against boss
दाऊद इब्राहिम

दाऊद इब्राहिम के करीबी फारूक देवड़ीवाला को पाकिस्तान में मार गिराया गया है। पिछले साल दुबई में उसे गिरफ्तार किया गया था और भारत उसका प्रत्यर्पण करने में असफल रहा था। माना जा रहा है कि उसे छोटा शकील के आदेश पर डी गैंग के बॉस के खिलाफ षड्यंत्र रचने के शक में मारा गया है। भारत कई मामलों के लिए देवड़ीलाल को चाहता था। उसपर आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन के लिए भर्ती करने का भी आरोप था।

विज्ञापन


जुलाई 2018 में पाकिस्तान फर्जी दस्तावेजों, जिसमें एक पाकिस्तानी पासपोर्ट भी शामिल है, के आधार पर उसे अपने देश में प्रत्यर्पित करवाने में सफल रहा था। सूत्रों का कहना है कि शकील जो दाऊद के करीबियों में से एक है, उसे अपने खबरियों से पता चला कि देवड़ीलाल ने दुबई में भारतीय अधिकारियों से मुलाकात की थी और दाऊद के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा था। सूत्रों के अनुसार देवड़ीलाल को शकील ने डांटा भी था।
विज्ञापन


दावे की सच्चाई पता चलने पर दाऊद और उसके करीबीयों ने कहा कि अब उसपर विश्वास नहीं किया जा सकता है। मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस ममाले पर बोलने से इंकार कर दिया है। इंटरपोल देवड़ीलाल की कराची में हुई मौत की पुष्टी कर रहा है। यदि उसकी मौत की पुष्टि हो जाती है तो वह दाऊद का पाकिस्तान मेंमरने वाले दूसरा करीबी बन जाएगा। इससे पहले 2000 में गैंगस्टर फिरोज कोकनी की हत्या कर दी गई थी क्योंकि उसने कथित तौर पर दाऊद का असम्मान करने वाली बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed