फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farooq Abdullah says I agree with Rajnath Singh that the division of India was a historical mistake

फारूक अब्दुल्ला बोले: हां मैं भी मानता हूं, भारत का विभाजन एक ऐतिहासिक भूल थी, इसका खामियाजा मुसलमानों को भुगतना पड़ रहा

Mon, 13 Dec 2021 01:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 13 Dec 2021 01:28 PM IST
सार

नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत विभाजन का खामियाजा तो सबसे अधिक भारतीय मुसलमान भुगत रहे हैं।

विज्ञापन
Farooq Abdullah says I agree with Rajnath Singh that the division of India was a historical mistake
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ANI

विस्तार

नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मैं राजनाथ सिंह से सहमत हूं कि भारत का विभाजन एक ऐतिहासिक भूल थी। इसका खामियाजा भारतीय मुसलमानों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान की लड़ाई केवल धार्मिक तनाव को बढ़ाती है। इसे टाला जा सकता था अगर यह केवल एक राष्ट्र होता। वहीं इससे पहले शनिवार को फारूक अब्दुल्ला ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कश्मीरी पंडित के मुद्दे पर भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि कश्मीरी पंडित तीन दशकों से अपनी सम्मानजनक वापसी और पुनर्वास के लिए तरस रहे हैं। ये मुद्दा बहुत ही महत्वपूर्ण है। अब्दुल्ला ने  कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो पंडितों की घाटी में वापसी और पुनर्वास को सुनिश्चित कर सकती है।

विज्ञापन


जानिए क्या कहा था राजनाथ सिंह ने
भारत-बांग्लादेश मित्रता समारोह के अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि पाक हमेशा छद्म युद्ध किया है। इस लड़ाई से भी यह पता चलता है कि धर्म के आधार पर भारत का विभाजन एक ऐतिहासिक गलती थी। पाकिस्तान का जन्म धर्म के आधार पर हुआ था, फिर भी वह एक नहीं रह सका। 1971 की हार के बाद से हमारा पड़ोसी भारत से लगातार छद्म युद्ध करता रहा है।
विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला हमेशा से पाकिस्तान से बात करने के पक्ष में रहे हैं
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर घाटी में आतंकवादियों द्वारा दो पुलिसकर्मियों की हत्या पर दुख जताते हुए शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी ही होगी, इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed