फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   farooq abdullah in CIA meeting said Jinnah is not ready for Pakistan

'जिन्ना नहीं, नेहरू और पटेल की वजह से बना पाकिस्तान'

Sun, 04 Mar 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर Updated Sun, 04 Mar 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
farooq abdullah in CIA meeting said Jinnah is not ready for Pakistan
Farooq Abdullah

भारत और पाकिस्तान के तनावपूर्ण रिश्तों के बीच जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने हैरान कर देने वाला बयान दिया है। उन्होंने इस बंटवारे के लिए मोहम्मद अली जिन्ना को जिम्मेदार नहीं माना है। उनका कहना है कि जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल और मौलाना आजाद की वजह से पाकिस्तान का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि जिन्ना नहीं चाहते थे कि भारत का बंटवारा हो और पाकिस्तान बनाया जाए। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक फारूख अब्दुल्ला ने कहा है कि मोहम्मद अली जिन्ना सिर्फ उस कमीशन बनाने के पक्ष में थे, जिसमें मुस्लिमों, सिखो और अन्य अल्पसंख्यकों के विशेष अधिकार देने की बात कही गई थी। फारूख अब्दुल्ला के मुताबिक जवाहर लाल नेहरू, मौलाना आजाद और सरदार पटेल ने इस कमीशन की शर्तों को मानने से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए फारूख अब्दुल्ला ने बंटवारें की घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कमीशन में फैसला हुआ था कि हिंदुस्तान का बंटवारा करने के बजाय मुसलमानों के लिए अलग से लीडरशिप की जगह दी जाएगी। कमीशन की बातों पर जिन्ना राजी हो गए थे। लेकिन जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल और मौलाना आजाद को ये सब मंजूर नहीं था। इसके बाद जिन्ना पाकिस्तान की मांग पर अड़ गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के टुकड़े होने पर नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि अगर उस वक्त उन तीन दिग्गज नेताओं ने गलती न की होती तो आज न पाकिस्तान बनता और न ही बांग्लादेश अलग होता। उन्होंने कहा कि तीनों एक ही देश के हिस्सा होते। उन्होंने कहा कि उस दौर में बोए गए नफरत के बीज का परिणाम हम सब झेल रहे हैं। धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed