{"_id":"5b32bf204f1c1b2b428b6ebf","slug":"farmers-will-get-accurate-forecast-of-flood-from-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा से किसानों को मिलेगा बाढ़ का सटीक पूर्वानुमान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोएडा से किसानों को मिलेगा बाढ़ का सटीक पूर्वानुमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Jun 2018 04:03 AM IST
विज्ञापन
मौसम विभाग बाढ़ के पूर्वानुमान के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। विभाग ने ‘न्यू इनसेंबल प्रिडिक्शन सिस्टम’ की मदद से कब, कहां और कितनी बारिश होगी, इसकी सटीक जानकारी मिलने का दावा किया है। हालांकि इसे अभी वास्तविकता की कसौटी पर परखा जाना बाकी है। नोएडा और पुणे केंद्रों पर सटीक अनुमान देने वाले एडवांस कंप्यूटर सिस्टम लगाए गए हैं। इस सिस्टम की मदद से बाढ़ जैसी आपदा के बारे में पुख्ता सूचना कम से कम छह दिन पहले ही मिल जाएगी। इससे फसल की बर्बादी को रोका जा सकेगा। पूर्वानुमान कितना सटीक है, इसका प्रयोग 15 जुलाई तक पूरा होगा।
विज्ञापन
जब पूरे देश में मानसून सक्रिय होगा। वैज्ञानिक मौसम को प्रभावित करने वाले सभी कारकों का बारीकी से अध्ययन करेंगे और देश भर के मौसम विज्ञान केंद्रों पर लगी मशीनों से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण कर पूर्वानुमान लगा सकेंगे। अब तक बारिश का अनुमान अथवा चेतावनी जारी करने वाला मौसम विभाग यह नहीं बता पाता था कि बारिश की तीव्रता कितनी होगी। इस कारण हर साल हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो जाती है।
विज्ञापन