उत्तरी रेलवे का एलान, आज दिल्ली से ट्रेन नहीं पकड़ सके तो टिकट का पूरा पैसा होगा वापस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में मंगलवार को किसानों के उग्र प्रदर्शन के कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में कई रेल यात्री सही समय पर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच सके। लेकिन उत्तर रेलवे ने यात्रियों की समस्या को देखते हुए बड़ी राहत दी है।
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ के अनुसार जो यात्री सही समय पर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच सके हैं उन्हें टिकट का पूरा रिफंड मिलेगा। वहीं रिफंड उन यात्रियों को ही मिलेगा जिनके ट्रेन का समय 9 बजे रात्रि तक है।
Passengers who are not able to reach stations & catch trains in Delhi area stations due to Kisan agitation are requested to apply for full refund of all trains departing from all stations of Delhi area upto 2100 hrs today through TDR & e-TDR for e-tickets: CPRO, Northern Railway
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 26, 2021
बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ी स्थिति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की उच्चस्तरीय बैठक चल रही है। इस बैठक में किसानों के हिंसक प्रदर्शन और राजधानी के कई हिस्सों में बिगड़ी स्थिति पर चर्चा की जा रही है। दिल्ली में भारी संख्या में बल तैनात हैं और अतिरिक्त बलों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद हैं।
मंगलवार को किसानों ने गणतंत्र दिवस परेड के बाद दिल्ली की सीमाओं पर ट्रैक्टर रैली निकालनी शुरू की। लेकिन बाद में यह रैली हिंसक प्रदर्शन में बदल गई। आक्रोशित किसानों ने कई स्थानों पर उपद्रव किया और पुलिस से भी भिड़ गए। उधर, लाल किले पर पहुंचे किसानों ने किले की गुंबद पर अपना झंडा फहरा दिया। कई जगहों पर पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।