फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers protest: Kisan Social Army constructs permanent shelters at Tikri border, All facilities will be available from TV to AC

किसान आंदोलन: एक लाख रुपये में अस्थाई ठिकाना तैयार कर रहे हैं किसान, टीवी से लेकर एसी तक रहेंगी सभी सुविधाएं

Mon, 22 Mar 2021 03:30 PM IST
Harendra Chaudhary राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 22 Mar 2021 03:30 PM IST
सार

किसान सोशल आर्मी के संगठन से जुड़े किसानों ने अमर उजाला को बताया कि अब तक बॉर्डर पर 25 से ज्यादा घर तैयार कर लिए हैं। अगर सरकार हमारी बातें नहीं मानेगी, तो हम यहां पर करीब 1-2 हजार घर तैयार करेंगे। एक घर को बनाने में 25 से 30 हजार का खर्चा आ रहा है...

विज्ञापन
Farmers protest: Kisan Social Army constructs permanent shelters at Tikri border, All facilities will be available from TV to AC
टिकरी बॉर्डर पर पक्के मकान बनाते किसान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के किसानों का दिल्ली की सीमाओं पर धरना जारी है। बढ़ती गर्मी और लंबे चलते आंदोलन को देखते हुए किसानों ने बॉर्डर पर अस्थाई मकान बनाने शुरू कर दिए हैं। एक लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले इन अस्थाई घरों में किसानों ने टीवी, फ्रिज और एसी से लेकर तमाम जरुरतों की सुविधाएं जुटा रखी हैं।

विज्ञापन


किसान सोशल आर्मी के संगठन से जुड़े किसानों ने अमर उजाला को बताया कि अब तक बॉर्डर पर 25 से ज्यादा घर तैयार कर लिए हैं। अगर सरकार हमारी बातें नहीं मानेगी, तो हम यहां पर करीब 1-2 हजार घर तैयार करेंगे। एक घर को बनाने में 25 से 30 हजार का खर्चा आ रहा है। गर्मियों में भी आंदोलन को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए हम ये तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


अस्थाई मकान बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मकान बनाने की जरूरत इसलिए पड़ रही है क्योंकि गांवों में गेहूं की कटाई शुरु होने वाली है। ऐसे में वहां ट्रैक्टर और ट्रॉली की जरूरत होगी। अब तक हम लोग ट्रॉली में ही गुजर बसर कर रहे थे, लेकिन जब वे गांव चली जाएंगी, तो हम रहेंगे कहां। इस कारण हम किसान भाइयों ने पक्के निर्माण करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फाइबर के घर पांच दिन में कर रहे है तैयार

गर्मी को देखते हुए किसानों ने टिकरी बॉर्डर पर फाइबर ग्लास के घर तैयार किया है। मकान बनाने वाले किसान हिंदुस्तानी ने अमर उजाला को बताया कि पक्के मकान की तुलना में ये मकान थोड़े महंगे जरूर हैं, लेकिन टिकाऊ हैं। गर्मी को देखते हुए ये मकान बनाए गए हैं। इसलिए घरों की दीवार और छत फाइबर ग्लास के बनाई गई हैं। इनमें हमने एसी, फ्रिज भी लगवाया है। जल्द ही टीवी भी इनमें लगाएंगे। सभी सुविधा के साथ मकान को तैयार करने में एक लाख का खर्चा आ रहा है। टीवी, फ्रिज और एसी को चलाने के लिए बिजली पास के घरों से किराए पर ले रहे हैं।

गर्मी से बचने के लिए ट्रॉलियों में भी लगाए एसी

प्रदर्शन को लंबा चलता देखते हुए किसानों ने ट्रालियों में भी एसी लगवा लिए हैं। किसानों ने ट्रालियों के ऊपर भी अस्थाई घर तैयार कर लिया है। इस ट्राली में करीब 10 किसानों की सोने की व्यवस्था की गई है। इसमें भी एक छोटा सा एसी लगाया गया है। वहीं ट्रॉली की छत और दीवारें भी फाइबर ग्लास से तैयार की गई हैं। एक ट्राली पर निर्माण का खर्चा करीब 30 से 40 हजार का हुआ है।



गौरतलब है कि कृषि कानून के मसले पर किसान संगठनों और भारत सरकार के बीच कई दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। सरकार ने किसान संगठनों से कृषि कानूनों को कुछ समय तक टालने की बात कही थी लेकिन किसान संगठन उस पर भी राजी नहीं हुए थे। इसके बाद से ही दोनों पक्षों की तरफ से सख्त रुख अपनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed