फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   farmers protest congress decided to support bharat bandh on december 8 rahul gandhi trs modi govt farm laws bjp

किसान आंदोलन: कांग्रेस-टीआरएस ने किया भारत बंद का समर्थन, कहा- संसद में किया था विरोध

Sun, 06 Dec 2020 01:30 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 06 Dec 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
farmers protest congress decided to support bharat bandh on december 8 rahul gandhi trs modi govt farm laws bjp
पवन खेड़ा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

किसान आंदोलन रविवार को लगातार 11वें दिन भी जारी है। सरकार से विफल वार्ता और कड़कड़ाती ठंड के बावजूद हजारों की संख्या में किसान दिल्ली एनसीआर की सीमा पर डटे हुए हैं। शनिवार को सरकार और किसानों के बीच वार्ता बेनजीता रही। ऐसे में किसानों ने आठ दिसंबर को भारत बंद बुलाया है। इसी बीच कांग्रेस और तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) ने इस बंद को अपना समर्थन देने का एलान किया है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रविवार को कहा, 'कांग्रेस ने आठ दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करने का फैसला किया है। हम अपने पार्टी कार्यालयों पर भी प्रदर्शन करेंगे।  यह किसानों के समर्थन में राहुल गांधी की तरफ से बढ़ाया गया मजबूत कदम होगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रदर्शन सफल हो।'
विज्ञापन

  पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, 'मैं यहां घोषणा करना चाहता हूं कि कांग्रेस आठ दिसंबर को होने वाले भारत बंद को पूरा समर्थन देती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ट्रैक्टर रैलियों, हस्ताक्षर अभियानों और किसान रैलियों के जरिए किसानों के पक्ष में पार्टी की आवाज बुलंद कर रहे हैं।

खेड़ा ने कहा, 'हमारे सभी जिला मुख्यालय एवं प्रदेश मुख्यालयों के कार्यकर्ता इस बंद में हिस्सा लेंगे। वे प्रदर्शन करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि बंद सफल रहे। सारी दुनिया हमारे किसानों की दयनीय अवस्था देख रही है। पूरा विश्व यह भयावह मंजर देख रहा है कि किसान जाड़े की रातों में राजधानी के बाहर बैठे इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि सरकार उनकी बात सुन ले।'


किसानों को मिला टीआरएस का समर्थन
किसानों के भारत बंद आंदोलन को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आठ दिसंबर को होने वाले भारत बंद में टीआरएस किसानों के समर्थन में खड़ी रहेगी।

यह भी पढ़ें- बिहार का किसान बिना एमएसपी मुसीबत में, अब पीएम ने पूरे देश को इसी कुएं में धकेला: राहुल गांधी


हमने संसद में भी किया था विधेयक का विरोध: के कविता
टीआरएस की एमएलसी के कविता ने कहा, 'हमने संसद में विधेयकों का विरोध किया था, हम ऐसा करना जारी रखेंगे। इनमें से किसी भी बिल में एमएसपी का आश्वासन नहीं दिया गया है। इसके अलावा, अगर मंडी संरचना को ध्वस्त किया जाता है, तो इस देश में कोई वैकल्पिक संरचना मौजूद नहीं है, इसलिए किसान असुरक्षित है। टीआरएस किसानों द्वारा बुलाए गए बंद का समर्थन करेगा।'

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत को लेकर कहा था कि कृषि संबंधी ‘काले कानूनों’ को पूरी तरह से रद्द करने से कम कुछ भी स्वीकार करना किसानों के साथ विश्वासघात होगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'काले कृषि कानूनों को पूर्ण रूप से रद्द करने से कम कुछ भी स्वीकार करना भारत और उसके किसानों के साथ विश्वासघात होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed