{"_id":"6413637ad7792c3367042915","slug":"farmers-march-to-mumbai-cm-eknath-shinde-says-talks-positive-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farmers March: मुंबई की ओर किसानों का मार्च, सीएम शिंदे ने कहा- बातचीत सकारात्मक रही, किसान नेता ने दी चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Farmers March: मुंबई की ओर किसानों का मार्च, सीएम शिंदे ने कहा- बातचीत सकारात्मक रही, किसान नेता ने दी चेतावनी
Fri, 17 Mar 2023 12:16 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:16 AM IST
सार
किसान नेता जेपी गावित ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मुंबई में बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि हमने 12-13 मांगें रखी हैं और उन सभी पर चर्चा की है, लेकिन सरकार को किए गए फैसलों पर अमल करना है।
विज्ञापन
किसान नेता जेपी गावित।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी मांगों को लेकर हजारों किसानों के मुंबई की ओर मार्च के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को कहा कि आंदोलनकारियों के प्रतिनिधियों के साथ उनकी बैठक सकारात्मक रही और सरकार इस मुद्दे पर विधायिका में बयान देगी।
विज्ञापन
किसान नेता ने सरकार को दिया अल्टीमेटम
किसान नेता जेपी गावित ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मुंबई में बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि हमने 12-13 मांगें रखी हैं और उन सभी पर चर्चा की है, लेकिन सरकार को किए गए फैसलों पर अमल करना है। पिछले दो बार से अब तक कुछ नहीं हुआ इसलिए इस बार हमने सरकार को संकेत दिया है कि इसे लागू करना शुरू कर दीजिए और यह नहीं हुआ तो रुका हुआ लॉन्ग मार्च मुंबई की ओर बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
चार दिन पहले नासिक जिले से शुरू हुआ मार्च मुंबई के पड़ोसी जिले ठाणे में प्रवेश कर चुका है। सीएम शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यहां किसान नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बाद में संवाददाताओं से कहा, विस्तृत चर्चा हुई और यह सकारात्मक रही। विधानमंडल में शुक्रवार को इस पर बयान दिया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक जिले से मुंबई की ओर बढ़ रहे किसानों के ठाणे जिले में प्रवेश करने के बाद सरकार ने बुधवार रात अपने दो मंत्रियों दादा भुसे और अतुल सावे को किसानों से चर्चा करने के लिए भेजा। दोनों मंत्रियों ने किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी।
प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर नासिक जिले के डिंडोरी शहर से अपनी पदयात्रा शुरू की थी। उनकी मांगों में प्याज की खेती करने वाले किसानों को तत्काल 600 रुपये प्रति क्विंटल की वित्तीय राहत देना, 12 घंटे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना और कृषि ऋण माफ करना शामिल है।