फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers law: Rahul Gandhi driving tractor, he has shown his skills on many occasions

कृषि कानून: राजनीति की पिच पर राहुल की ‘ट्रैक्टर’ पॉलिटिक्स, कैसे हुआ ये शौक पैदा

Mon, 26 Jul 2021 01:24 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Mon, 26 Jul 2021 01:24 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर चला कर संसद पहुंचे। कृषि कानूनों को लेकर राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।  किसानों के समर्थन करने के लिए वे अक्सर इस तरह ‘ट्रैक्टर’ पर चढ़ जाते हैं।  

विज्ञापन
Farmers law: Rahul Gandhi driving tractor, he has shown his skills on many occasions
राहुल गांधी - फोटो : self

विस्तार

नवंबर 2020 से जब से किसान तीन नए कृषि कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन पर बैठे हैं तब से कांग्रेस लगातार उनके साथ खड़ी है। किसानों को समर्थन देने के लिए पार्टी ने दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा में किसानों को समर्थन देने के नाम पर कहीं रैली निकाली तो कहीं प्रदर्शन किया। राहुल गांधी को गाड़ी चलाने का शौक है इसलिए जब-जब मौका मिलता है वे कांग्रेस के ऐसे सभी कार्यक्रमों में खुद ही  ट्रैक्टर चलाना पसंद करते हैं। 

विज्ञापन


अमेठी से पैदा हुआ ट्रैक्टर चलाने का शौक
बताया जाता है कि 15-16 साल पहले भी राहुल गांधी अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र  अमेठी में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए ट्रैक्टर चलाया करते थे। लेकिन धीरे-धीरे यहां के सांसद रहते हुए उनमें  ट्रैक्टर चलाने का शौक पैदा हो गया।  2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को साथ बिठाकर लुधियाना के खेतों में ट्रैक्टर चलाते दिखे थे। राहुल गांधी के ट्रैक्टर चलाने को लेकर अक्सर भारतीय जनता पार्टी उन पर सवाल भी उठाती रही है। जब-जब राहुल गांधी इस तरह ट्रैक्टर चलाते हैं सोशल मीडिया पर यूजर भी यह पूछते रहते हैं कि क्या उनके पास इसे चलाने का लाइसेंस है?
विज्ञापन


किस-किस मौके पर राहुल ने चलाया ट्रैक्टर

4 अक्तूबर 2020: किसानों के समर्थन में कांग्रेस  ने 5 अक्तूबर 2020 को पंजाब में  'किसान बचाओ यात्रा'  निकाली। इस रैली के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ट्रैक्टर पर सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


6 अक्तूबर 2020: कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली हरियाणा बॉर्डर पर पहुंची थी। राहुल गांधी उस समय भी अपने कुछ नेताओं के साथ ट्रैक्टर चला कर रैली में पहुंचे। 

13 फरवरी 2021: किसान आंदोलन के समर्थन में राहुल गांधी फरवरी में राजस्थान के दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे थे। उन्हें किशनगढ़-सुरसुरा होते हुए रूपनगढ़ पहुंचना था। रूपनगढ़ पहुंचने से पहले राहुल गांधी एक ट्रैक्टर पर सवार हुए और ट्रैक्टर चलाते हुए सभा स्थल पर पहुंच गए। 


22 फरवरी 2021: राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में भी किसानों के समर्थन में हुए  ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लिया। 

गौरतलब है कि तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले साल 26 नवंबर से दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर विरोध में बैठे हैं। संसद के मानसून सत्र के दौरान जंतर-मंतर पर किसान संसद लगाई जा रही है। किसानों का कहना है कि संसद के मानसून सत्र तक यह किसान संसद भी चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed