फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers got only 17 percent money in 67 years than industrialists said Varun Gandhi

वरुण गांधी : 100 उद्योगपतियों को 2019 तक जितनी मदद मिली, उसका 17% ही किसानों को मिला

Mon, 07 Jan 2019 09:04 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रचना शर्मा Updated Mon, 07 Jan 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers got only 17 percent money in 67 years than industrialists said Varun Gandhi
वरुण गांधी - फोटो : ANI

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने किसानों के हालातों पर कहा है कि देश में 100 बड़े उद्योगपती परिवारों को 67 सालों में सरकार से जितनी आर्थिक मदद मिली है, उसके मुकाबले केवल 17 फीसदी ही किसानों को मिला है। उन्होंने कहा कि देश में अधिकतर योजनाओं का लाभ तो किसानों को मिल ही नहीं पाता है।


loader



न्यूज एजेंसी के अनुसार वरुण गांधी ने ये बात इंडिया डायलॉग कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा, "क्या आपको पता है कि साल 1952 से लेकर 2019 तक देश के 100 बड़े उद्योगपती परिवारों को जितना पैसा दिया गया, उसका केवल 17 फीसदी ही केंद्र और राज्य के किसानों को आर्थिक मदद के तौर पर मिला है। अगर ये कोई शर्मनाक आंकड़ा नहीं है, तो मुझे नहीं पता क्या है।" 
  सोचना होगा कि देश के आखिरी आदमी तक लाभ कैसे पहुंचे

वरुण ने आगे कहा, "हमें ये सोचना होगा कि देश के आखिरी आदमी तक लाभ को कैसे पहुंचाया जाए। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकास के लिए गांव को गोद लीजिए, हमने वो भी किया है। लेकिन देखा है कि चाहे आप सड़क बनाएं, पुलिया बनाएंया फिर सोलर पैनल लगवाएं, तब भी लोगों की आर्थिक स्थिति नहीं बदलती है। स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या में भी बदलाव नहीं होता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed