{"_id":"5bf9f231bdec22415f3d9386","slug":"farmers-from-all-over-the-country-will-gather-in-delhi-on-29th-and-30-november-with-left-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 और 30 नवंबर को दिल्ली में जुटेंगे देश भर के किसान, वाम दलों का मिलेगा समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
29 और 30 नवंबर को दिल्ली में जुटेंगे देश भर के किसान, वाम दलों का मिलेगा समर्थन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Nov 2018 07:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers Protest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में अखिल भारतीय किसान सभा 29 और 30 नवंबर को किसान रैली करेगी। इसके बाद किसान संसद तक मार्च करेंगे। इसमें देश भर के हजारों किसान शिरकत करेंगे। इन किसानों की मांग है कि स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए और केंद्र सरकार गन्ना किसानों के बकाये के भुगतान को सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
देश में उत्पादन के बावजूद दालों के आयत पर रोक लगायी जाए। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ बने इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। रामलीला मैदान में होने वाले आयोजन के लिए अखिल भारतीय किसान सभा ने देश भर के किसान संगठनों को एकजुट होकर रामलीला मैदान में एकत्र होने का कहा है ताकि केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा सके।
विज्ञापन
रैली में विदर्भ और दक्षिण भारत के किसान भी बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए आएंगे। दो दिन के आयोजन में 20 तारीख को किसानों के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें विभिन्न प्रांतों के लोक कलाकार किसानों की समस्याओं और लोकगीतों को प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा शाम को किसान की बैठक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
जिसमें किसान अपनी समस्याओं को एक दूसरे से साझा करेंगे। इस रैली का जिम्मा अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव अतुल अंजान संभालेंगे। इसके लिये उन्होंने वाम दलों समेत सभी किसान संगठनों का आह्वान किया है कि वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किसानों के हित के लिए आगे आएं और दो दिन के इस आयोजन में शिरकत करें। किसान सभा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि लगभग एक लाख से ज्यादा किसान इस रैली में सम्मलित होंगे। इसमें वाम दलों के अलावा बड़ी संख्या में किसान संगठनों ने शामिल होने की स्वीकृति दी है।