फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›    farmers Complaint filed against IMD on incorrect weather forecast

बारिश की गलत सूचना पर मौसम विभाग के खिलाफ किसानों ने दर्ज कराई शिकायत

Wed, 08 Aug 2018 09:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 08 Aug 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
 farmers Complaint filed against IMD on incorrect weather forecast

मौसम के गलत पूर्वानुमान पर महाराष्ट्र के मराठवाड़ा गांव के किसानों ने भारतीय मौसम विज्ञान (आईएमडी) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। उनका आरोप है कि आईएमडी की बीज और खाद निर्माताओं के साथ साठ-गांठ है इसलिए वे मानसून के पूर्वानुमान के आंकड़ों को बढ़ाते रहते हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को परभानी ग्रामीण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में कहा गया है कि पुणे और मुंबई के विभागीय अधिकारी कंपनियों के साथ मिले हुए हैं। पूर्वानुमान के आधार पर किसान खाद और बीज की खरीद कर लेते हैं जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान होता है। 
विज्ञापन


यह शिकायत स्वाभिमानी शेटकारी संगठन के मराठवाड़ा अध्यक्ष मानिक कदम ने दर्ज कराई। कदम ने कहा कि आईएमडी के निदेशक के खिलाफ धोखाधड़ी के लिए आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। इससे पहले पिछले साल जून में भी बीड जिले के एक किसान ने इसी तरह की पुलिस शिकायत आईएमडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमडी के किसी भी अधिकारी ने इस मामले में टिप्पणी नहीं की। पिछले साल सितंबर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीश ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर बारिश की गलत जानकारी देने के लिए आईएमडी के खिलाफ शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed