एमपी: 24 घंटे में 3 किसानों ने की आत्महत्या, BJP नेता बोले- सुसाइड का कारण कर्ज नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर राजनीतिक दलों का सियासी ड्रामा और बयानबाजी जारी है। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ नेता कैलाश विजय वर्गीय ने किसानों की आत्महत्या को लेकर ऐसा बयान दिया है जिससे राजनीतिक गलियारों में सियासी तूफान आ सकता है। कैलाश विजय वर्गीय ने किसानों के कर्ज की वजह से आत्महत्या करने से इंकार कर दिया।
एक टीवी चैनल से बातचीत में कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि किसान कर्ज की वजह से नहीं निजि कारणों से आत्महत्या कर रहे। उन्होंने कहा कि किसानों के आत्महत्या करने के लिए निजि और पारिवारिक कारण जिम्मेदार हैं।
कैलाश विजय वर्गीय के इस बयान से मध्यप्रदेश में धधक रही किसान आंदोलन की आग और भड़क सकती है। आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा नेता विजय वर्गीय ने बयान दिया था कि किसान मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के पैर धुले का पानी को पीना चाहते हैं। इस बयान पर उन्हें काफी राजनीतिक विरोध झेलना पड़ा।
पिछले एक साल में एमपी में 4 किसानों की आत्महत्या
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने किसानों की आत्महत्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि "किसान आत्महत्या हम उसको मानते हैं जो कृषि में कर्ज के कारण आत्महत्या करे। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में मध्यप्रदेश में कृषि कर्ज के कारण कुल चार किसानों ने आत्महत्या की है।
उन्होंने कहा कि किसानों की आत्महत्या के निजि कारण भी हो सकते हैं। उनका कहना है कि पारिवारिक विवाद और अन्य कारणों से भी किसान भी आत्महत्या कर सकता है। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन में हुई पुलिस फायरिंग में छह किसानों की मौत हुई थी। जबकि बीते 24 घंटे के भीतर तीन किसानों ने आत्महत्या कर दी है।