फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers call Bharat bandh in villages, cities and states on September 27

किसान आंदोलन: गांव, शहरों और राज्यों में बंद की तैयारी, 27 सितंबर को कृषि कानूनों को लेकर सरकार को घेरेंगे खेतिहर

Mon, 13 Sep 2021 06:03 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 13 Sep 2021 06:03 PM IST
सार

किसान मोर्चा ने राज्यों के किसान संगठनों के नेतृत्व से कहा है कि हर जिले में संयुक्त किसान मोर्चे की इकाई बनाएंगे और अपना आंदोलन गांव-गांव तक ले जाएंगे। इस दौरान लोगों को यह भी बताए कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है...

विज्ञापन
Farmers call Bharat bandh in villages, cities and states on September 27
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ एक बार फिर किसान संगठन अपना प्रदर्शन तेज करने जा रहे हैं। इसी सिलसिले में संगठनों ने 27 सितंबर को देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया है। संगठन ने अपनी इकाइयों को गांव, शहर और राज्य में इसकी पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। सभी से संपूर्ण बंद करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


जानकरी के अनुसार, भारत बंद को सफल बनाने के लिए राज्यों के किसान संगठन जिलों के किसान संगठन ट्रेड यूनियन, युवा संगठन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, व्यापारी संगठन के साथ बैठक करने जा रहे हैं। इसमें सभी से संगठनों से एकजुटता के साथ भारत बंद का सफल बनाने का आह्वान किया जाएगा। इसके अलावा सभी को गांव, शहर और राज्यवार बंद को कैसे सफल हो इसकी जिम्मेदारी भी दी जाएगी।  
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




किसान मोर्चा ने राज्यों के किसान संगठनों के नेतृत्व से कहा है कि हर जिले में संयुक्त किसान मोर्चे की इकाई बनाएंगे और अपना आंदोलन गांव-गांव तक ले जाएंगे। इस दौरान लोगों को यह भी बताए कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है। भारत बंद को लेकर सभी इकाईयों से कहा गया है कि वे अपने स्तर पर बंद कैसे सफल हो इसकी तैयारी में जुट जाएं। अगर कहीं बंद में परेशानी आ रही है तो वहां धरना या प्रदर्शन जरूर करें। ताकि हम हमारी बातें किसानों तक अच्छे से पहुंचा सकें।


हर स्तर पर बंद को सफल बनाने के लिए सभी प्रकार की ट्रेड यूनियन, व्यापारी मंडल और छोटे-बड़े कर्मचारी संगठनों को भी साथ लिया जा रहा है, ताकि सभी के साथ मिलकर इस देशव्यापी बंद को सफल बनाया जा सके। बंद को लेकर हर जिला प्रमुखों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही हैं।

गौरतलब है कि कृषि कानून रद्द करने को लेकर किसान संगठन दिल्ली की सीमाओं पर नौ माह से धरने पर बैठे हैं। इस मसले पर किसान संगठनों और भारत सरकार के बीच कई दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। सरकार ने किसान संगठनों से कृषि कानूनों को कुछ समय तक टालने की बात कही थी लेकिन किसान संगठन उस पर भी राजी नहीं हुए थे। इसके बाद से ही दोनों पक्षों की तरफ से सख्त रुख अपनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed