{"_id":"5cec3d3fbdec2207066cac46","slug":"farmer-who-sent-money-order-to-modi-urged-gadkari-to-make-agriculture-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को मनीऑर्डर भेजने वाले किसान ने गडकरी को कृषि मंत्री बनाने का आग्रह किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी को मनीऑर्डर भेजने वाले किसान ने गडकरी को कृषि मंत्री बनाने का आग्रह किया
Tue, 28 May 2019 01:10 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 28 May 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी (फाइल फोटो)
पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी प्याज की फसल को बेचकर उसका पैसा मनीऑर्डर करने वाले नासिक के किसान ने अब नितिन गडकरी को कृषि मंत्री बनाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
किसान संजय साठे ने प्रधानमंत्री मोदी को एक पार्सल भेजा है, जिसमें ‘गांधी टोपी’, दो सफेद सूती रूमाल और एक पत्र है। पत्र में प्रधानमंत्री को लोकसभा चुनाव में शानदार सफलता के लिए शुभकामना दी गई है।
विज्ञापन
साठे ने कहा, ‘मैं यहां की परंपरा के मुताबिक प्रधानमंत्री को बधाई देना चाहता हूं। मैंने उन्हें सफेद टोपी, दो लंबा रूमाल भी भेजे हैं।’ गौरतलब है कि साठे ने 750 किलो प्याज बेचकर मिले 1064 रुपये विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री को मनीऑर्डर कर दिया था।
विज्ञापन