{"_id":"600dcb0d8ebc3e2e69157cd6","slug":"farmer-leaders-issued-instructions-regarding-peacefully-organizing-tractor-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान नेताओं ने ट्रैक्टर परेड शांतिपूर्वक आयोजित करने के संबंध में निर्देश जारी किए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसान नेताओं ने ट्रैक्टर परेड शांतिपूर्वक आयोजित करने के संबंध में निर्देश जारी किए
Mon, 25 Jan 2021 01:01 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर मार्च की तैयारियों में जुटे किसान
- फोटो : amar ujala
किसान नेताओं ने गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड में शामिल होने वाले लोगों से 24 घंटे के लिए राशन उपलब्ध रखने के साथ ही परेड के दौरान शांति बनाए रखने की रविवार को अपील की। एक किसान नेता ने कहा कि किसी के पास भी कोई हथियार या शराब नहीं होनी चाहिए। भड़काऊ संदेश वाले बैनर की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परेड शुरू करने के लिए तीन स्थान तय किए गए हैं जिनमें सिंघू, टीकरी एवं गाजीपुर बॉर्डर शामिल हैं। परेड के दौरान किसान नेता अपनी कार में सबसे आगे चलेंगे।
विज्ञापन
किसान नेताओं ने कहा कि प्रत्येक ट्रैक्टर पर तिरंगा झंडा लगा रहेगा और इस दौरान लोक संगीत एवं देशभक्ति गीत बजेंगे। प्रत्येक ट्रैक्टर पर केवल पांच लोगों के सवार होने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
एक किसान नेता ने कहा कि ठंड को देखते हुए सभी अपनी जैकेट एवं कंबल आदि साथ रखें और सभी को अपनी परेड की शुरुआत के स्थान पर वापस आना है।