{"_id":"61a4bdca21dea25d5006b12a","slug":"farm-laws-many-important-decisions-have-been-taken-in-the-modi-government-on-msp-says-narendra-tomar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून वापसी: नरेंद्र तोमर बोले, एमएसपी पर मोदी सरकार में लिए गए हैं कई अहम फैसले ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कृषि कानून वापसी: नरेंद्र तोमर बोले, एमएसपी पर मोदी सरकार में लिए गए हैं कई अहम फैसले
Mon, 29 Nov 2021 05:17 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 29 Nov 2021 05:17 PM IST
सार
दोनों सदनों में कृषि कानून वापसी का प्रस्ताव पास होने से किसानों की पिछले डेढ़ साल से चल रही मांग पूरी हो गई है।
विज्ञापन
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
सोमवार को सरकार ने संसद में प्रस्ताव पास कर कृषि कानून वापस ले लिया। हालांकि किसान संगठन अभी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर अड़े हुए हैं। सोमवार को संसद की कार्यवाही के बाद मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि 2014 के बाद से एमएसपी की खरीद को दोगुना कर दिया गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में कई फसलों पर ये दाम लागू किए गए हैं।
विज्ञापन
दोनों सदनों में पास हुआ कृषि कानून वापसी विधेयक
सोमवार को संसद की कार्यवाही के दौरान लोकसभा में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 को सदन में रखा। लोकसभा से पास होने के बाद यह विधेयक राज्यसभा से भी पास हो गया। अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर के बाद कृषि कानून वापस हो जाएगा।
विज्ञापन
किसान संगठन अब एमएसपी की मांग पर अड़े
दोनों सदनों में कृषि कानून वापसी का प्रस्ताव पास होने से किसानों की पिछले डेढ़ साल से चल रही मांग पूरी हो गई है। लेकिन अभी भी सिंघु बॉर्डर, गाजीपुरी बॉर्डर समेत कई इलाकों में किसानों संगठन डेरा डाले हुए हैं। इनका आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। अब किसान संगठन एमएसपी पर कानून की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से बातचीत में एमएसपी पर सरकार का पक्ष रखने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद एमएसपी की खरीद को दोगुना कर दिया गया है। पहले एमएसपी पर केवल धान और गेहूं की फसल खरीदी जाती थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में दलहन (दाल), तिलहन (तिलहन) और कपास पर भी एमएसपी की खरीद शुरू हुई है।