फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farm bills: PM Narendra Modi attack, says Opposition set fire to the tractor that farmers worship

कृषि कानून: पीएम मोदी का हमला, कहा- जिस ट्रैक्टर की पूजा करते हैं किसान, उसमें विपक्ष ने लगाई आग

Tue, 29 Sep 2020 12:46 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 29 Sep 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Farm bills: PM Narendra Modi attack, says Opposition set fire to the tractor that farmers worship
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter @BJPLive

कृषि कानूनों के विरोध में विपक्ष से लेकर किसान सड़क पर उतरा हुआ है। विपक्ष द्वारा इसे किसानों के लिए खतरनाक बताते हुए सरकार पर खेती का निजीकरण करने का आरोप लगाया जा रहा है। सरकार का कहना है कि ये कानून किसान के हित में है और इसकी मदद से अब किसान कहीं पर भी अपनी फसल बेच सकता है। 

विज्ञापन


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर ये बात दोहराई है कि इन कानूनों की मदद से कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार किए हैं, जिसका फायदा किसानों को होगा। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष ने उस उपकरण को आग लगाई, जिसकी किसान पूजा करते हैं। 
विज्ञापन



पीएम मोदी ने मंगलवार को नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत तैयार छह परियोजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अभी समाप्त हुए संसद सत्र में देश के किसानों, श्रमिकों और देश के स्वास्थ्य से जुड़े बड़े सुधार किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कृषि कानून: राहुल का केंद्र पर हमला, कहा- पहले पैर में कुल्हाड़ी मारी, अब दिल में की चोट

प्रधानमंत्री ने कहा, इन सुधारों से देश का श्रमिक, नौजवान, महिलाएं और किसान सशक्त होगा। लेकिन आज देश देख रहा है कि कैसे कुछ लोग सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं। अब से कुछ दिन पूर्व देश ने अपने किसानों को अनेक बंधनों से मुक्त किया है। अब देश का किसान कहीं पर भी, किसी को भी अपनी उपज बेच सकता है।


विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज जब केंद्र सरकार किसानों को उनके अधिकार दे रही है, तो भी ये लोग विरोध पर उतर आए हैं। ये लोग चाहते हैं कि किसान की गाड़ियां जब्त होती रहे, उनसे बिचौलिए मुनाफा कमाते रहे।

उन्होंने कहा, वर्षों तक ये लोग कहते रहें कि एमएसपी लागू करेंगे, लेकिन किया नहीं। एमएसपी लागू करने का काम स्वामीनाथन कमीशन की इच्छा के अनुसार हमारी ही सरकार ने किया। विरोध करने वाले किसानों को आजाद नहीं होने देना चाहते हैं, किसान जिनकी पूजा करता है उसे ही आग लगाई जा रही है। ऐसा करके ये लोग किसानों को अपमानित कर रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed