फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Famous singer SP Balasubramaniam will be posthumously conferred with Padma Vibhushan

आंध्रप्रदेश: प्रसिद्ध गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा

Tue, 26 Jan 2021 08:50 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 26 Jan 2021 08:50 AM IST
विज्ञापन
Famous singer SP Balasubramaniam will be posthumously conferred with Padma Vibhushan
एसपी बालासुब्रमण्यम

फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के मशहूर सिंगर रहे एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। बालासुब्रमण्यम (74 वर्ष) का पिछले साल सितंबर में कोरोना के चलते निधन हो गया था। उन्हें पद्म विभूषण के अलावा पद्मश्री और पद्मभूषण समेत छह राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। बालासुब्रमण्यम ने अपने करियर में 16 भारतीय भाषाओं में 40,000 से अधिक गाने गाए। 

विज्ञापन


बालासुब्रमण्यम का जन्म 4 जून 1946 को आंध्र प्रदेशके नेल्लोर में हुआ था। कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान एमजीएम हेल्थकेयर, चेन्नई में 25 सितंबर 2020 को उन्होंने आखिरी सांस ली थी। उन्होंने छह बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और आन्ध्रप्रदेश सरकार द्वारा 25 बार तेलुगू सिनेमा में नंदी पुरस्कार जीता था। 
विज्ञापन

पद्म विभूषण पाने वाले इंडस्ट्री के इकलौते कलाकार 
मनोरंजन जगत से जिन सात कलाकारों को पद्म पुरस्कार (Padma Awards 2021) दिए जाने की घोषणा की गई है, उनमें से एसपी बालासुब्रमण्यम ही एकमात्र व्यक्ति हैं, जिन्हें देश का दूसरा सर्वोच्च पुरस्कार पद्म विभूषण दिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे तो एसपी बालासुब्रमण्यम को उनके गायन के लिए जाना जाता है, लेकिन वे एक बेहतरीन अभिनेता, एंकर, संगीतकार और फिल्म निर्माता भी थे। उन्होंने मुख्य रूप से तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में काम किया।


चार भाषाओं में किया काम 
एसपीबी या बालू के नाम से मशहूर एसपी बालासुब्रमण्यम ने चार भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में काम किया और छह राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। 

सलमान खान का हर गाना बाला की आवाज में होता था
एक समय ऐसा भी था जब सलमान खान का हर गाना, एसपी बाला की आवाज में होता था। सलमान खान ने जब फिल्मी दुनिया में एंट्री की तो सभी को लग रहा था कि उनपर एसपी बालासुब्रमण्यम की मैच्योर आवाज शूट नहीं करेगी। लेकिन जब गाने रिलीज हुए तो सुपरहिट साबित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed