{"_id":"6265a819155a721ce710b456","slug":"famous-odia-writer-veenapani-mohanty-passes-away-and-pm-modi-condoles","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: मशहूर लेखिका वीणापाणि मोहंती का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: मशहूर लेखिका वीणापाणि मोहंती का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया
Mon, 25 Apr 2022 01:12 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कटक
पीटीआई, कटक
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:12 AM IST
सार
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि प्रख्यात लेखिका वीणापाणि मोहंती जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने ओड़िया साहित्य, विशेष रूप से कथा लेखन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
वीणापाणि मोहंती
- फोटो : Wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओड़िया भाषा की मशहूर लेखिका वीणापाणि मोहंती का रविवार रात कटक स्थित उनके आवास पर लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं। इसकी जानकारी उनके परिवार ने दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहंती के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि प्रख्यात लेखिका वीणापाणि मोहंती जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने ओड़िया साहित्य, विशेष रूप से कथा लेखन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
पद्मश्री से सम्मानित मोहंती अविवाहित थीं और अपने भतीजे के साथ रहती थीं। मोहंती ने 100 से अधिक पुस्तकें लिखी थीं। उन्हें 'पटादेई', 'नाइकू रास्ता', और 'वस्त्रहरण' समेत कई प्रसिद्ध कृतियों के लिए पहचाना जाता था।
विज्ञापन
वर्ष 2020 में पद्मश्री प्राप्त करने के अलावा मोहंती को साहित्य अकादमी पुरस्कार, सरला सम्मान और ओडिशा साहित्य अकादमी द्वारा अतिवादी जगन्नाथ दास सम्मान से नवाजा गया था।