फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Family of Bahadur Shah Zafar said if the Ram temple is built then we will give the first brick

बहादुर शाह जफर के वंशज ने कहा, राम मंदिर बना तो पहली ईंट हमारी

Mon, 19 Aug 2019 03:09 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 19 Aug 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
Family of Bahadur Shah Zafar said if the Ram temple is built then we will give the first brick
प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन तूसी - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तेजी से चल रही है और इस बीच मुगल साम्राज्य के अंतिम शासक बहादुर शाह जफर के परिवार के सदस्य याकूब हबीबुद्दीन तुसी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का समर्थन किया है। तुसी ने कहा है कि अगर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया जाता है तो हमारे परिवार की तरफ से पहली ईंट लगाई जाएगी और हम मंदिर की नींव के लिए सोने की शिला दान करेंगे।

विज्ञापन


हाल ही में तुसी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें अयोध्या मामले में पक्षकार बनाने की भी मांग की थी। हालांकि तुसी की इस याचिका को कोर्ट ने अब तक स्वीकार नहीं किया है। तुसी ने कहा कि जिस जमीन को लेकर विवाद हो रहा है उसके मालिकाना हक का कागज किसी व्यक्ति के पास नहीं है। इस स्थिति में मेरा यह अधिकार है कि मैं मुगल वंश का वंशज होने के हक से अदालत में अपना पक्ष रखूंगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उधर इस मामले में जयपुर और मेवाड़ के बाद अब उत्तर प्रदेश के रहने वाले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने दावा किया है कि वे राम के असली वंशज हैं। टिकैत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में अगर सबूत देने की जरूरत पड़ी तो वह जरूर देंगे। उन्होंने कहा कि सभी को मालूम है कि अयोध्या में भगवान राम का जन्म हुआ है। और वहां हुई खुदाई से साबित हो चुका है कि वह एक मंदिर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed