{"_id":"5bb407c9867a5501363be4ea","slug":"family-members-of-late-sdm-hemendra-denied-the-theory-of-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘हेमेंद्र ने नहीं की आत्महत्या, उन्हें मारा गया’","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
‘हेमेंद्र ने नहीं की आत्महत्या, उन्हें मारा गया’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Wed, 03 Oct 2018 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर में गोली लगने से हुई एसडीएम हेमेंद्र कुमार की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया। ललितपुर से मुरादाबाद पहुंचे एसडीएम के बड़े भाई व अन्य परिजनों ने आत्महत्या की बात से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हेमेंद्र का बेटा जन्म से बीमार है। तबादला इतनी बड़ी वजह नहीं थी कि वह आत्महत्या कर लेंगे। उनकी हत्या की गई है। उन्होंने इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
ललितपुर की मंडावरा तहसील के सरकारी आवास में रविवार दोपहर एसडीएम हेमेंद्र कुमार कांडपाल का गोली लगा शव मिला था। शव के ऊपर होमगार्ड की रायफल पड़ी मिली थी। ललितपुर के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शुरुआती जांच के बाद बताया था कि हेमेंद्र कांडपाल ने सुरक्षा कर्मी की रायफल से गोली मारकर आत्महत्या की है। हेमेंद्र के भाई देवेंद्र व अजय कांडपाल ने कहा कि आत्महत्या की कहानी से उनके समझ में नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि हेमेंद्र आत्महत्या नहीं कर सकते। उन्हें मारा गया गया है। इस मामले की गहराई से जांच की जाए। जो भी दोषी हो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हेमेंद्र का बेटा जन्म से बीमार है। उसका इलाज चल रहा है। बेटी दिल्ली में पढ़ाई कर रही है। घर में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं थी। वह नजदीकी जनपद में तबादला कराना जरूर चाहते थे, लेकिन ट्रांसफर न होना इतनी बड़ी वजह नहीं थी कि वह अपनी जान दे देंगे। उन्होंने बताया कि मौके से न तो कोई सुसाइड नोट मिला है, न ही उन्होंने कभी फोन पर अपनी पत्नी व बच्चों और भाइयों से ऐसी कोई बात की थी। जिससे लगे कि वह इतने परेशान हैं। हेमेंद्र के भाई व पत्नी पिंकी ने कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई व अन्य एजेंसी से कराई जाए। ताकि सच सामने आ सके।

परिजनों को संदिग्ध लोगों से नहीं मिलने दिया
एसडीएम हेमेंद्र के भाई देवेंद्र कांडपाल ने बताया कि सोमवार को वह ललितपुर पहुंच गए थे। उन्होंने वहां के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस से मांग की कि उन्हें आवास में मौजूद होमगार्ड, रसोइया और चालक से बात करनी है। जिस वक्त की घटना बताई जा रही है उस समय चार कर्मचारी वहां मौजूद थे। इस प्रकरण में सबसे ज्यादा ये लोग ही जानते हैं। लेकिन अधिकारियों ने परिजनों को संदिग्ध लोगों से नहीं मिलने दिया।
दोबारा ललितपुर जाएंगे परिजन
भाई देवेंद्र और अजय ने बताया कि अभी वह अंतिम संस्कार के लिए मुरादाबाद आ गए हैं। जिस कारण वह ज्यादा जानकारी नहीं जुटा पाए हैं। यहां का कार्य निपटाने के बाद वह दोबारा ललितपुर जाकर इस मामले में जानकारी करेंगे। अधिकारियों के अलावा उन लोगों से भी जानकारी करेंगे। जो उस वक्त आवास में मौजूद थे।
दो टीमें कर रहीं प्रकरण की जांच
परिजनों ने बताया कि सोमवार को उन्होंने ललितपुर के डीएम और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी। उन्होंने डीएम से कहा कि हेमेंद्र की आत्महत्या की कहानी हमारे समझ में नहीं आ रही है। उन्हें शक है कि हेमेंद्र की हत्या की गई है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए। तब डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच करा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी गठित की है। दोनों टीमें अपनी अपनी जांच रिपोर्ट जल्द ही उच्च अफसरों को सौंपेंगी। इसके बाद ही आगे कुछ कहा जाएगा।