फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Family members of BJP workers who killed in Bengal violence invites in PM Modi swearing in ceremony

बंगाल हिंसा में मारे गए कार्यकर्ताओं के परिवार को मिला न्योता, मोदी के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

Wed, 29 May 2019 10:42 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 29 May 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
Family members of BJP workers who killed in Bengal violence invites in PM Modi swearing in ceremony
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में जहां बड़ी-बड़ी हस्तियों को न्योता दिया गया है वहीं पार्टी ने पश्चिम बंगाल हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार वालों को विशेष रूप से बुलावा भेजा है। इन लोगों के रहने-ठहरने की सारी व्यवस्था भी पार्टी ने की है। ये उन पार्टी कार्यकर्ताओं के परिजन हैं जिन्होंने भाजपा को पश्चिम बंगाल में आगे बढ़ाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी।

विज्ञापन


पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में जाने से पहले हिंसा में मारे गए मनु के बेटे ने कहा कि "मेरे पिता को टीएमसी के गुंडों ने मार डाला। हम खुश हैं कि हम दिल्ली जा रहे हैं। हमारे इलाके में अब शांति है।"
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन






भाजपा द्वारा 54 परिवारों को दिए गए इस न्योते को बंगाल में पैर पसारने की कोशिश कर रही पार्टी का अहम कदम माना जा रहा है। निमंत्रण सूची में 16 जून 2013 से 26 मई 2019 तक जितने कार्यकर्ता राजनीतिक हिंसा के शिकार हुए हैं उनके परिवार वालों को न्योता दिया गया है। भाजपा के रिकॉर्ड के मुताबिक 16-06-2013 को नृपेन मंडल नाम के कार्यकर्ता की हत्या हुई थी। भाजपा का आरोप है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने इनकी हत्या की थी। 

बता दें कि पीएम मोदी 30 मई को राष्ट्रपति भवन में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। शपथ समारोह में बिम्सटेक समेत आठ देशों के नेता शामिल होंगे। 

बिम्सटेक में भारत के अलावा भूटान, श्रीलंका, थाईलैंड, म्यांमार, नेपाल और बांग्लादेश हैं। किर्गिस्तान के राष्ट्रपति और मॉरिशस के पीएम को भी न्योता भेजा गया है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना तीन देशों की यात्रा पर होने की वजह से शपथ समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगी। वहीं पाकिस्तान को निमंत्रण नहीं भेजा गया है।


शपथ समारोह में बिम्सटेक के अलावा सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्षों, राजनैतिक हस्तियों, देश की अहम शख्सियतों को बुलाया गया है। प्रोटोकॉल के मुताबिक सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, सभी उपमुख्यमंत्री और सांसद भी बुलाए गए हैं। वहीं बड़े उद्योगपति, फिल्म स्टार, खिलाड़ियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed