{"_id":"5bbd243d867a5528592c642c","slug":"false-propaganda-on-whatsapp-to-registration-in-ayushman-yojana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना में शामिल कराने के लिए व्हाट्सएप पर झूठा प्रचार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयुष्मान योजना में शामिल कराने के लिए व्हाट्सएप पर झूठा प्रचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Oct 2018 03:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान भारत योजना का व्हाट्सएप पर प्रचार करने के फर्जीवाड़े का पता चला है। पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने वाले मैसेज में न सिर्फ लोगों से उनका नाम और फोन नंबर लेकर पंजीकरण कराया जा रहा है, बल्कि उन्हें व्हाट्सएप के 10 ग्रुप में वेब लिंक शेयर करने पर आयुष्मान भारत का लाभार्थी बनने का लालच भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ आयुष्मान भारत का विज्ञापन लगे इस पेज के आधिकारिक वेबसाइट होने का दावा भी किया जा रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप में लिंक शेयर करने के बाद लोगों को सालाना 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने का दावा किया जा रहा है। इस बारे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी के सीईओ डॉ. इंदुभूषण ने बताया कि ऐसे मैसेज पूरी तरह फर्जी हैं। उन्होंने इस पर रोक लगाने के लिए गृह मंत्रालय से मदद मांगी है।
विज्ञापन