फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Falling temperature in monsoon and winter may increase COVID-19 infection in the country: IIT-AIIMS

कोरोना पर चिंता: मानसून और सर्दी में बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा

Sun, 19 Jul 2020 05:38 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 19 Jul 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Falling temperature in monsoon and winter may increase COVID-19 infection in the country: IIT-AIIMS
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रोजाना 20 से 30 हजार नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इसके अलावा इस वैश्विक महामारी से मरने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक नए शोध ने चिंता और बढ़ा दी है। इसमें कहा गया है कि कोरोना का संक्रमण मॉनसून में तेजी से बढ़ेगा।

विज्ञापन


आईआईटी-भुवनेश्वर और एम्स के शोधकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि मॉनसून और ठंड में तापमान गिरने से कोविड-19 के प्रसार में तेजी आ सकती है।
विज्ञापन


आईआईटी-भुवनेश्वर में पृथ्वी, महासागर और जलवायु विज्ञान के स्कूल के सहायक प्रोफेसर वी वीनोज के नेतृत्व में हुए अध्ययन के अनुसार, वर्षा, तापमान में कमी और वातावरण में ठंडक बढ़ने की वजह से कोविड-19 के प्रसार में और तेजी आ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'कोविड-19 का भारत में प्रसार और तापमान और सापेक्षिक आर्द्रता पर निर्भरता' शीर्षक के साथ छपी रिपोर्ट में अप्रैल और जून के बीच 28 राज्यों में कोरोनो वायरस के प्रकोप और ऐसे मामलों की बढ़ती संख्या पर नजर रखी गई है।


वीनोज ने कहा कि अध्ययन में पता चला है कि तापमान में वृद्धि वायरस के संक्रमण में गिरावट का कारण बनती है। अध्ययन यह दर्शाता है कि महामारी के बढ़ते संक्रमण और प्रभाव पर तापमान और सापेक्ष आर्द्रता का असर अधिक पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed