{"_id":"5fbc04aa8ebc3ec5f0431f35","slug":"fake-id-created-on-facebook-in-the-name-of-niti-aayog-ceo-amitabh-kant","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत के नाम से फेसबुक पर बनाई फेक आईडी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत के नाम से फेसबुक पर बनाई फेक आईडी
Tue, 24 Nov 2020 12:21 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत
- फोटो : ANI
फेसबुक पर बड़ी हस्तियों के नाम पर फेक आईडी बनाने का मामला कई बार सामने आया है। लेकिन इस बार किसी ने नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत के नाम से फेसबुक पर फेक आईडी बना दी है।
विज्ञापन
कांत ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, ‘किसी ने मेरे नाम पर एक फर्जी आईडी बना दी है और लोगों को रिक्वेस्ट भेज रहा है। यह नकली पहचान बनाने का मामला है। आपसे अनुरोध है कि रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और उसे स्पैम रिपोर्ट करें।’
विज्ञापन