फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FAIMA raises concerns over electoral integrity, allegations of corruption in IMA

FAIMA: एफएआईएमए ने आईएमए की चुनावी प्रक्रिया में अनियमितता के लगाए आरोप; भ्रष्टाचार पर जताई चिंता

Sun, 01 Sep 2024 09:09 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 01 Sep 2024 09:09 PM IST
सार

आईएमए के मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे गए इस पत्र में एफएआईएमए ने आरोप लगाया कि चुनाव के लिए नामांकन के लिए सदस्यों से कथित तौर पर बड़ी रकम इकट्ठी की गई थी, बावजूद इसके संगठन के भीतर कई प्रमुख पद बिना किसी चुनाव के भरे गए थे।

विज्ञापन
FAIMA raises concerns over electoral integrity, allegations of corruption in IMA
IMA। - फोटो : IMA।

विस्तार

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफएआईएमए) ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की चुनावी प्रक्रिया में अनियमितता होने का आरोप लगाया है। एफएआईएमए ने अपने आरोपों के संदर्भ में आईएमए के मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा है। इसमें एफएआईएमए ने आईएमए में हालिया चुनावी प्रक्रिया पर चिंता जताई है। साथ ही कहा है कि अनियमितताएं और संभावित भ्रष्टाचार से इसकी अखंडता को नुकसान होने की संभावना है।  

विज्ञापन


आईएमए के मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे गए इस पत्र में एफएआईएमए ने आरोप लगाया कि चुनाव के लिए नामांकन के लिए सदस्यों से कथित तौर पर बड़ी रकम इकट्ठी की गई थी, बावजूद इसके संगठन के भीतर कई प्रमुख पद बिना किसी चुनाव के भरे गए थे। इस चुनावी प्रक्रिया ने अलोकतांत्रिक प्रथाओं की आशंका पैदा की है। साथ ही प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही पत्र में एफएआईएमए ने आईएमए के मुख्य संरक्षक के रूप में डॉ. केतन देसाई की भूमिका पर भी पुनर्विचार करने की जरूरत होने की बात कही है। कहा गया है कि उनका लगातार जुड़ाव संगठन की प्रतिष्ठा को और खराब कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएआईएमए ने पत्र में इन आरोपों की तत्काल जांच के लिए बात कही है। वहीं, आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर वी अशोकन ने कहा कि यह एक चुनावी विवाद है और आईएमए के भीतर ही एक निवारण तंत्र है जहां एक पीड़ित सदस्य शिकायत दर्ज कर सकता है। इसे आईएमए के नियम और उपनियम के मुताबिक निपटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed