फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fadnavis-Uddhav chance elevator encounter 'lifts' political temperature in Maharashtra

Maharashtra: लिफ्ट में हुई देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात, लगने लगे कयास; ऐसे लगा चर्चाओं पर विराम

Thu, 27 Jun 2024 07:10 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 27 Jun 2024 07:10 PM IST
सार

Maharashtra: विधानसभा के मानसून सत्र के ठीक पहले देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे की एक लिफ्ट में मुलाकात हुई और बातचीत भी हुई। इसे लेकर महाराष्ट्र के सियासी हलकों में कयासों का दौर शुरू भी हो गया। हालांकि, बात में चर्चाओं पर विराम भी लग गया।

विज्ञापन
Fadnavis-Uddhav chance elevator encounter 'lifts' political temperature in Maharashtra
उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में नई चर्चाओं को बल मिला है। ऐसा इसलिए क्योंकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना-यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की गुरुवार को संयोगवश विधानसभा की लिफ्ट में मुलाकात हुई। महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के ठीक एक दिन पहले फडणवीस और ठाकरे एक साथ लिफ्ट का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान दोनों नेताओं बीच बातचीत भी हुई। इसे लेकर महाराष्ट्र के सियासी हलकों में कयासों का दौर शुरू भी हो गया। 

विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने कयासों पर लगाया विराम
हालांकि, शिवसेना-यूबीटी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने इन कयासों पर विराम लगाते हुए कहा ‘लोगों को ‘ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे’ गीत याद आ रहा होगा लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।’ ठाकरे ने आगे कहा कि लिफ्ट के कान नहीं होते और इस तरह की मुलाकात होना एक अच्छी बात है। यह एक अप्रत्याशित मुलाकात थी और इसका कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा विधायक प्रवीण दारेकर ने क्या कहा?
जिस समय लिफ्ट में लिफ्ट में फडणवीस और ठाकरे की मुलाकात हुई, उस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक प्रवीण दारेकर भी वहीं मौजूद थे। उन्होंने कहा कि लिफ्ट का दरवाजा खुलते ही देवेंद्र फडणवीस सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यालय की ओर बढ़ गए और उद्धव ठाकरे  विपक्षी पार्टी कार्यालय की ओर चले गए। दारेकर ने कयासों पर विराम लगाते हुए कहा कि उद्धव का सत्तारूढ़ दल के साथ जुड़ने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना नेता संजय शिरसाट का बयान
उधर शिवसेना नेता संजय शिरसाट का कहना है कि ठाकरे और फडणवीस के बीच मुलाकात दर्शाती है कि भले ही दोनों के बीच राजनीतिक दूरियां हों लेकिन दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा राजनीतिक विवाद अलग बात हैं और आपसी रिश्ते अलग बात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed