फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fadnavis told me in 2019 he will groom Aaditya as next CM and will move to Delhi: Uddhav

Maharashtra: उद्धव बोले- फडणवीस ने कहा था आदित्य को सीएम के रूप में तैयार करेंगे; भाजपा नेता ने किया पलटवार

Sun, 21 Apr 2024 02:10 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 21 Apr 2024 02:10 AM IST
सार

Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2019 में उनसे कहा था कि वह दोनों दलोंभाजपा-शिवसेना (अविभाजित) के बीच सत्ता के बंटवारे के तहत आदित्य ठाकरे को महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के रूप में तैयार करेंगे।

विज्ञापन
Fadnavis told me in 2019 he will groom Aaditya as next CM and will move to Delhi: Uddhav
उद्धव ठाकरे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को एक बार फिर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री फडणवीस ने 2019 में उनसे कहा था कि वह दोनों दलों के बीच सत्ता के बंटवारे के तहत आदित्य ठाकरे को महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के रूप में तैयार करेंगे। उद्धव ने यह भी कहा कि फडणवीस ने उनसे कहा था कि वह अगले दो से तीन साल में केंद्र की राजनीति में चले जाएंगे। 

विज्ञापन


मुंबई के धारावी में एक रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने दावा किया कि तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शिवसेना (अविभाजित) के साथ गठबंधन करने के लिए उनके परिवार के निजी आवास मातोश्री आए थे। उन्होंने दावा किया, ‘‘उस समय, फडणवीस को दिवंगत बाल ठाकरे के कमरे के बाहर बैठाया गया था, जबकि दोनों नेताओं (शाह और ठाकरे) ने गठबंधन के तौर-तरीकों पर चर्चा की थी।’’
विज्ञापन


ठाकरे ने बताया, बाद में देवेंद्र फडणवीस ने मुझसे कहा कि उद्धव जी, मैं आदित्य को ढाई साल में तैयार कर दूंगा। हम उन्हें ढाई साल के बाद मुख्यमंत्री बना सकते हैं। मैंने उनसे (फडणवीस) कहा कि वह (आदित्य) अभी अपना चुनावी करियर शुरू कर रहे हैं। उसके मन में ऐसी बातें मत डालो। उन्होंने कहा कि जब मैंने फडणवीस से पूछा कि उनके जैसा वरिष्ठ नेता आदित्य के नेतृत्व में कैसे काम करेगा तो उन्होंने (फडणवीस) कहा कि वह दिल्ली चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकरे के दावे पर भाजपा की ‘महायुति’ सरकार में वर्तमान उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिवसेना (यूबीटी) नेता अपना दिमागी संतुलन खो चुके हैं। फडणवीस ने कहा, उद्धव ठाकरे ‘भ्रमिष्ट’ हो गए हैं। वह मतिभ्रम की स्थिति में हैं। शुरू में उन्होंने कहा कि अमित शाह ने उन्हें किसी कमरे में मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था। अब वह कहते हैं कि मैंने उनके बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था। एक झूठ को छिपाने के लिए, एक और झूठ बोला जा रहा है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि उन्होंने ठाकरे से कहा था कि आदित्य को प्रशिक्षित किया जाना चाहिए, क्योंकि वह अंततः एक दिन पार्टी (शिवसेना) की कमान संभालेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed