फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fadnavis says Raut acting as Cong middleman and following its instructions in bid to cut BJP's votes

वार-पलटवार: देवेंद्र फडणवीस का संजय राउत पर बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस के बिचौलिए बनकर न करें काम

Thu, 04 May 2023 03:20 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 04 May 2023 03:20 PM IST
सार

फडणवीस ने दावा किया कि अगर राउत कांग्रेस के बिचौलिए की तरह काम करना बंद कर देते हैं, तो वह यहां नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि राउत भाजपा के वोट काटने के लिए कांग्रेस के निर्देश पर यहां आए हुए हैं।

विज्ञापन
Fadnavis says Raut acting as Cong middleman and following its instructions in bid to cut BJP's votes
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव बालासाहेब ठाकरे वाली शिवसेना के नेता संजय राउत पर बिचौलिए होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राउत कांग्रेस के निर्देश पर चल रहे हैं। जैसा कांग्रेस बोल रही है वैसा ही कर रहे हैं। इसी के चलते राउत ने भाजपा के वोट कम करने के लिए कर्नाटक के बेलागवी में प्रचार किया था।

विज्ञापन


विज्ञापन

फडणवीस बेलागवी जिले में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। बता दें, यहां मराठी भाषा के लोगों की अच्छी खासी आबादी है। यह भाषा दशकों से दो पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच विवाद का कारण रहा है। साल 1960 के दशक में भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन के बाद से विवाद रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फडणवीस ने दावा किया कि अगर राउत कांग्रेस के बिचौलिए की तरह काम करना बंद कर देते हैं, तो वह यहां नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि राउत भाजपा के वोट काटने के लिए कांग्रेस के निर्देश पर यहां आए हुए हैं।

मराठी भाषी लोगों के समर्थन में

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रमुख ने कहा कि राउत की पार्टी और कांग्रेस राजनीतिक सहयोगी हैं, इसलिए हमें बताने के बजाय उन्हें कांग्रेस नेताओं से बेलागवी में उम्मीदवार नहीं उतारने के लिए कहना चाहिए था। महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को सुलझाने पर भाजपा के रुख के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि मेरी पार्टी के साथ-साथ मैं भी बेलागवी में रह रहे मराठी भाषी लोगों के पूर्ण समर्थन में हूं।

बता दें, राउत कई बार फडणवीस को दक्षिणी राज्य के बेलागवी-कारवार इलाकों में मराठी भाषी लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली संस्था महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) का समर्थन करने की चुनौती दे चुके हैं। साथ ही भाजपा पर संगठन को कमजोर करने का आरोप लगाया। 

विपक्षियों का एक बड़ा गठबंधन

गौरतलब है, हाल ही में भाजपा को कर्नाटक में हराने के लिए कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) ने गठबंधन बनाया है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे।

राउत ने बुधवार को किया था हमला

कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना की ओर से बेलागवी-कारवार इलाके में पहुंचे सांसद संजय राउत ने बुधवार को भाजपा पर जमकर हमला किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में धांधली कर चुनाव जीतती है। पार्टी को कोई जनसमर्थन हासिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed