{"_id":"657d9b31c9c9c2a9a6074013","slug":"fadnavis-says-people-rejected-rahul-gandhi-s-seven-guarantees-they-trust-only-guarantee-that-is-modi-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'राहुल ने सात गारंटी की बात की लेकिन लोगों ने नकार दिया'; फडणवीस बोले- वे भाजपा के लिए वरदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'राहुल ने सात गारंटी की बात की लेकिन लोगों ने नकार दिया'; फडणवीस बोले- वे भाजपा के लिए वरदान
Sat, 16 Dec 2023 06:24 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 16 Dec 2023 06:24 PM IST
सार
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने सात गारंटी की बात कही थी, लेकिन लोगों ने इसे अस्वीकार कर दिया। उन्होंने दिखा दिया कि केवल एक ही गारंटी काफी है, वह ही पीएम मोदी।
विज्ञापन
Devendra Fadnavis
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बैठक को संबोधित करते हुए हाल ही में विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में भाजपा की जीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश के लोगों ने राहुल गांधी के 'सात गरंटी' को अस्वीकार कर दिया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि केवल एक ही गारंटी काफी है और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा, शिंदे गुट वाली शिवसेना और अजित पवार गुट वाली राकांपा की 'महा युक्ति' एकसाथ आगामी चुनाव लड़ेगी।
राहुल गांधी पर साधा निशाना
राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा के जीत के बाद पार्टी में उत्साह का महौल है। फडणवीस ने बताया कि प्रत्येक चुनाव को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि हम जीतेंगे। मुझे उम्मीद है कि जनता एकबार फिर देश की सत्ता मोदी जी के हाथों में देगी। आज आम आदमी जानता है कि पीएम मोदी ही देश का विकास कर सकते हैं।'
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा, 'विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने 'सात गारंटी' की बात कही थी, लेकिन लोगों ने इसे अस्वीकार कर दिया। उन्होंने दिखा दिया कि केवल एक ही गारंटी काफी है, वह है पीएम मोदी।' उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, 'विपक्षी इंडिया गठबंधन का कोई एजेंडा नहीं है। वे केवल मोदी को उखाड़ फेंकने के मकसद से एकजुट हुए हैं।'
विज्ञापन
राहुल को बताया भाजपा के लिए वरदान
फडणवीस ने बताया कि महा युक्ति आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव एकसाथ लड़ेगी। उन्होंने कहा, 'भाजपा कार्यकर्ताओं को सीट बंटवारे को लेकर सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि भगवा पार्टी को उतनी सीटें मिलेगी, जितनी उन्होंने उम्मीद की है।'उन्होंने राहुल गांधी को भाजपा के लिए वरदान बताया है। कांग्रेस डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी अपनी संगठन में परिवर्तन नहीं लाई और न ही अपने कार्यकर्ताओं को इज्जत दी। उन्होंने कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कभी भी मराठा आरक्षण की परवाह नहीं की।