फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fadnavis government reply on rat killing scam to BJP leader Eknath Khadse

चूहा घोटाला: महाराष्ट्र सरकार ने दी सफाई, देश के सामने रखा पूरा सच

Mon, 26 Mar 2018 09:52 PM IST
 ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
 ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 26 Mar 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
Fadnavis government reply on rat killing scam to BJP leader Eknath Khadse

मंत्रालय में चूहा मारने के ठेके पर बुरी फंसी महाराष्ट्र सरकार की तरफ से सोमवार को सफाई पेश की गई। सूबे के सार्वजनिक निर्माण मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि मंत्रालय में तीन लाख 19 हजार 400 चूहों की संख्या नहीं थी बल्कि यह जहरीली गोलियों की संख्या थी। मंत्रालय में चूहों को मारने के लिए नहीं चूहों के निर्मूलन के लिए ठेका दिया गया था। 

विज्ञापन


पाटिल ने बताया कि केबल नेटवर्क सुरक्षित रखने, दस्तावेजों को बचाने और बिजली के तारों को शार्ट सर्किट से बचाने के लिए मंत्रालय की मुख्य इमारत, विस्तारित इमारत और परिसर से चूहे भगाने के लिए 1984 से जहरीली गोलियां रखी जाती हैं। इसमें मजदूर संस्थाओं की सेवाएं ली जाती हैं। 
विज्ञापन


इसी के तहत यह काम विनायक मजदूर संस्था को दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए दो लाख 40 हजार रुपए की राशि मंजूर की गई और चूहे भगाने के लिए 3 लाख 19 हजार 400 गोलियां उपलब्ध कराई गई थीं। इस काम के लिए दो महीने की सीमा थी, लेकिन इसे सात दिनों (3 मई से 9 मई 2016) में ही पूरा कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विनायक मजदूर संस्था के पते पर सफाई देते हुए मंत्री पाटिल ने कहा कि संबंधित रकम संस्था के चालू बैंक खाते में जमा कराई गई थी। बैंक ने संस्था से जुड़ी सभी चीजों की जांच की थी। संस्था के पते पर सवाल उठने के बाद डीडीआर को संस्था के बारे में पता करने के लिए पत्र लिखा गया है।


बता दें कि विधानसभा में चर्चा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे ने मंत्रालय में चूहा घोटाले का आरोप लगाया था। 

उन्होंने आरटीआई से मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा था कि मंत्रालय में एक हफ्ते के भीतर 3 लाख, 19 हजार 400 चूहे मारे जाने का दावा किया गया है, जबकि मुंबई महा नगरपालिका दो साल में छह लाख चूहे मारती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed