फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Facts: there was no oppostion leader in Rajya sabha for 34 years

राज्यसभा में 34 साल तक नहीं था विपक्ष का कोई नेता, जानिए उच्च सदन की कुछ खास बातें

Thu, 03 Jan 2019 09:21 PM IST
संदीप भट्ट डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 03 Jan 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
Facts: there was no oppostion leader in Rajya sabha for 34 years
राज्यसभा
आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में 34 सालों तक विपक्ष का कोई नेता ही नहीं था। अपने अस्तित्व में आने के बाद पहले के 17 सालों तक राज्यसभा में विपक्ष का कोई नेता नहीं था। 1977 में एक अधिनियम के माध्यम से राज्यसभा में विपक्ष के नेता का पद सृजित किया गया। इसके बाद श्याम नंदन मिश्रा उच्च सदन के पहले विपक्ष के नेता बने। वे कांग्रेस (ओ) के सदस्य थे और नरसिंह गोपालास्वामी सभा के पहले नेता थे। कांग्रेस की तरफ से सदन के पहले विपक्ष के नेता कमलापति त्रिपाठी थे। यह सभी जानकारियां इस वर्ष के उस कैलेंडर का हिस्सा हैं जिसे उच्चसदन के सभापति वेंकैया नायडू ने गुरुवार को जारी किया।
विज्ञापन


राज्यसभा का कैलेंडर जारी करते हुए नायडू ने दोनों सदनों के लिए साझा कार्यसूची की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र साझा कार्यसूची के बिना अपेक्षित प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि संसद के दोनों सदन एक दूसरे के प्रतिस्पर्धी नहीं, सहयोगी की भूमिका में ही देश के लिए बेहतर काम कर सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपने 12 पूर्ववर्ती राज्यसभा के सभापतियों को भी याद किया।
विज्ञापन


इस कैलेंडर में राज्यसभा के इतिहास के बारे में कई रोचक जानकारियां दी गई हैं। कैलेंडर में बताया गया है कि सभा के पहले नेता जो बाद में प्रधानमंत्री बने, वे लालबहादुर शास्त्री थे। प्रणव मुखर्जी इस सदन के पहले नेता थे जो बाद में राष्ट्रपति बने। जबकि प्रतिभा पाटिल पहली उप सभापति थीं जो बाद में राष्ट्रपति पद तक पहुंचीं। विपक्ष के नेता के रूप में मनमोहन सिंह का कार्यकाल अब तक सबसे लंबा रहा है जो 6 साल से भी अधिक रहा। सभा के नेता के रुप में भी उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा 10 साल तक काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed